होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘India Today’ को अलविदा कहकर ‘NDTV’ के साथ जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं शिव अरूर

‘India Today’ को अलविदा कहकर ‘NDTV’ के साथ जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं शिव अरूर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह फरवरी के अंत तक ‘इंडिया टुडे’ समूह में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ शिव अरूर के बारे में खबर है कि वह जल्द ही ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी पारी को विराम देने जा रहे हैं। वह इस संस्थान के साथ करीब 18 साल से जुड़े हुए हैं और इन दिनों सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शिव अरूर जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं और उन्हें यहां एडिटोरियल में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि वह अप्रैल की शुरुआत में एनडीटीवी जॉइन करेंगे। हालांकि, उन्हें क्या पद दिया जाएगा, फिलहाल इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह फरवरी के अंत तक ‘इंडिया टुडे’ समूह में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

शिव अरूर के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2007 में स्पेशल करेसपॉन्डेंट- सीनियर एडिटर के तौर पर ‘इंडिया टुडे’ जॉइन किया था और फिर एग्जिक्यूटिव एडिटर होते हुए अब सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

‘सेंट स्टीफंस कॉलेज’ दिल्ली से ग्रेजुएट और ‘कार्डिफ यूनिवर्सिटी’ (Cardiff University) से इंटरनेशनल जर्नलिज्‍म में पोस्‍ट ग्रेजुएट अरूर ने इंडिया टुडे में अपना ज्‍यादातर समय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को कवर करने में बिताया है, या यूं कहें कि वे पिछले एक दशक से भी अधिक समय से राष्ट्रीय सुरक्षा पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। वह कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार घटनाओं को कवर कर चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता रक्षा और सैन्य मामलों में है, और उन्होंने भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग की है।

पूर्व में वह करीब चार साल ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) में सीनियर रिपोर्टर भी रह चुके हैं। शिव अरूर को प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग’ अवॉर्ड्स (enba) के तहत बेस्ट एंकर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

‘Juggernaut Books’ के प्रकाशन में शिव अरूर का ‘Operation Jinnah: Indian soldiers on enemy soil’ नाम से एक उपन्‍यास भी प्रकाशित हो चुका है। यही नहीं, वह ‘Livefist’ नाम से सेना और रणनीतिक मामलों को समर्पित अपना वेब पोर्टल भी लॉन्च कर चुके हैं। 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago