होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुने गए राजदीप सरदेसाई
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुने गए राजदीप सरदेसाई
11 अगस्त 2019 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा यह अवॉर्ड
पंकज शर्मा 6 years ago
प्रतिष्ठित पत्रकार प्रेम भाटिया की याद में पत्रकारों को दिए जाने वाले ‘प्रेम भाटिया अवॉर्ड’ की घोषणा कर दी गई है। इस साल इस अवॉर्ड के लिए तीन पत्रकारों को चुना गया है। इस साल यह अवॉर्ड दो कैटेगरी में दिया गया है। इसके तहत ‘पॉलिटिकल रिपोर्टिंग’ कैटेगरी में वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। राजदीप सरदेसाई को वर्ष 2019 के चुनाव में प्रिंट/टीवी में उनके कॉलम्स/कमेंट्री के लिए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
इसके अलावा ‘पर्यावरण और विकास’ कैटेगरी में ‘Down to Earth’ न्यूज पोर्टल के इशान कुकरेती और स्वतंत्र पत्रकार शारदा बालासुब्रह्मण्यम को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वरिष्ठ पत्रकार टीएन निनान की अध्यक्षता में गठित जूरी ने इन पत्रकारों का चयन किया है। बताया जाता है कि 11 अगस्त की शाम साढ़े छह बजे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में यह अवॉर्ड दिया जाएगा। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (रिटायर्ड) कार्यक्रम में ‘India’s Contemporary Security Challenges’ पर अपने विचार रखेंगे।
टैग्स प्रेम भाटिया अवॉर्ड राजदीप सरसेसाई इशान कुकरैती शारदा बालासुब्रह्मण्यम