होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी जर्नलिस्ट निदा अहमद ने इंडिया न्यूज को कहा अलविदा
टीवी जर्नलिस्ट निदा अहमद ने इंडिया न्यूज को कहा अलविदा
टीवी पत्रकार निदा अहमद ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीवी पत्रकार निदा अहमद ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है। निदा अहमद ने करीब तीन महीने पहले ही इस चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी। यहां पर वह एंकर कम प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपना नया सफर किस चैनल के साथ शुरू किया है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
‘इंडिया न्यूज’ में अपनी पारी शुरू करने से पहले निदा अहमद ‘जी यूपी-उत्तराखंड’ में एंकर कम प्रड्यूसर की जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां वह करीब छह महीने तक कार्यरत रहीं। वहीं, ‘जी यूपी-उत्तराखंड’ में शामिल होने से पहले निदा अहमद अक्टूबर 2018 से ‘तेज’ न्यूज चैनल की टीम हिस्सा थीं। यूपी-उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ से वह यहां पहुंची थीं। ‘तेज’ में वह सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। ‘समाचार प्लस’ में उन्होंने बतौर एंकर करीब दो साल काम किया।
निदा अहमद ने अपने करियर की शुरुआत क्राइम रिपोर्टर के रूप में की। 'तेज', 'समाचार प्लस', ' जी यूपी-उत्तराखंड ' और 'इंडिया न्यूज' के अतिरिक्त निदा 'ईटीवी नेटवर्क' और 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' में भी काम कर चुकी हैं। निदा ने 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' से अपने करियर की शुरुआत बतौर असिसटेंट प्रड्यूसर की थी, जहां से ही उन्होंने एंकरिंग की बारीकियों को सीखा और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई।
सामाजिक सेवा में भी निदा का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। गरीब बच्चों की मदद के लिए निदा को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। निदा अहमद को मीडिया इंडस्ट्री में भी काफी पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
निदा अहमद द्वारा इंडिया न्यूज से अपने इस्तीफे के बारे में की गई फेसबुक पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स इंडिया न्यूज इस्तीफा निदा अहमद