होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कपिल सिब्बल पर फूटा बरखा का गुस्सा, फीमेल स्टाफ के प्रति ये है 'नजरिया'

कपिल सिब्बल पर फूटा बरखा का गुस्सा, फीमेल स्टाफ के प्रति ये है 'नजरिया'

बरखा दत्त ने इस संबंध में कई ट्वीट किये हैं और अन्य पत्रकारों से भी आवाज उठाने की अपील की है

नीरज नैयर 6 years ago

जमाने की आवाज उठाने वाले पत्रकार अपने साथ होने वाले शोषण के खिलाफ कुछ नहीं कर पाते। यही वजह है कि मीडिया हाउस मनमाने ढंग से पत्रकारों को ‘हांकते’ हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल के न्यूज चैनल ‘तिरंगा’ में भी आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां लगभग 200 पत्रकारों को नौकरी से निकाला जा रहा है, वो भी नियमों  के तहत मिलने वाले वेतन के बिना। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने इस मुद्दे को अपनी आवाज दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने ‘तिरंगा’ में पत्रकारों की स्थिति और कपिल सिब्बल के तानाशाही रवैये को उजागर किया है।

बरखा ने इस संबंध में एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं और अन्य पत्रकारों से भी इस पर मुखर होने की अपील की है। उन्होंने लिखा है,‘कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी के @NewsHtn में भयावह स्थिति, 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है और उन्हें 6 महीने का वेतन भी नहीं दिया जा रहा।’

बरखा ने आगे लिखा है, ‘तिरंगा से जुड़ने के लिए कई पत्रकारों ने अन्य ऑफरों को ठुकरा दिया था, क्योंकि कपिल सिब्बल ने आश्वासन दिया था कि न्यूजरूम को पेशेवर तरीके से चलाया जाएगा और पत्रकारों का कार्यकाल कम से कम 2 साल का होगा। लेकिन पति-पत्नी में से किसी ने भी स्टाफ से बात नहीं की, इसके बजाय लाइव प्रोग्रामिंग को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया।’ बरखा दत्त ने कपिल और उनकी पत्नी के खिलाफ अपने दिल का सारा गुबार निकाल दिया। उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा, ‘सिब्बल की पत्नी जो मीट फैक्ट्री चलाती हैं, वो बड़े ताव में अपने कर्मचारियों से कहती हैं कि मैं एक पैसा दिए बिना ही फैक्ट्री बंद कर दूंगी, फिर 6 महीने की सैलरी मांगने वाले ये पत्रकार कौन होते हैं।’ गौरतलब है कि बाकी पत्रकारों की तरह बरखा ने भी चैनल की लॉन्चिंग से पहले उसका दामन थमा था, लेकिन उनका कहना है कि वो जो कुछ सिब्बल के बारे में लिख रही हैं, उसका मकसद उन 200 कर्मचारियों को इंसाफ दिलाना है, जिन्हें नियमों को नजरअंदाज कर वेतन दिए बिना निकाला जा रहा है।

अपनी लड़ाई वह अदालत में लड़ लेंगी। बरखा ने सिब्बल को विजय माल्या करार देते हुए कहा ‘सबसे ज्यादा शर्म की बात यह है कि हर रोज करोड़ों कमाने वाले सिब्बल 200 कर्मचारियों को नियमों के अनुसार 6 महीने या कम से कम 3 महीने का वेतन देने को भी तैयार नहीं हैं। वह 200 परिवारों की जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हैं।’ बरखा ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि सिब्बल और उनकी पत्नी का आरोप है कि चूंकि नरेंद्र मोदी ने उनका चैनल चलने नहीं दिया, इसलिए उन्हें मजबूरन कर्मचारियों को निकालना पड़ रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। भारत सरकार की तरफ से इस तरह का कुछ नहीं किया गया है। कपिल और उनकी पत्नी ने कर्मचारियों से बात तक नहीं की, इसके बजाय दोनों छुट्टी मनाने लंदन चले गए। उनकी इस हरकत के चलते मैं उन्हें ‘माल्या’ कहने को मजबूर हूं। इतना ही नहीं बरखा ने मुताबिक, उन्हें इस मामले से पीछे हटने के लिए धमकियां भी मिल रही हैं।

अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ने की वजह से मुझे धमकाया जा रहा है, मुझसे यह भी कहा जा रहा है कि मैं कपिल सिब्बल की माल्या से तुलना न करूं, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी। मैं ‘तिरंगा’ चैनल के स्टाफ के साथ खड़ी हूं और अंत तक उनका साथ देती रहूंगी।’ सिब्बल दंपती पर आरोपों की बात यहीं खत्म नहीं होती। बरखा दत्त का कहना है कि कपिल और उनकी पत्नी महिला कर्मचारियों को संबोधित करने के लिए अपशब्द का प्रयोग करते थे।

बरखा ने सभी पत्रकारों से इस विषय में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील करते हुए कहा, ‘मैं अपने सभी पत्रकार दोस्तों से कहना चाहूंगी कि वो कपिल सिब्बल को तब तक ट्वीट करना जारी रखें, जब तक कि वो सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन नहीं दे देते और कर्मचारियों को धमकाने से बाज नहीं आते। कई पत्रकारों ने बरखा को आश्वासन दिया है कि वो इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने में उनका साथ देंगे। अब देखने वाली बात यह है कि क्या एडिटर्स गिल्ड और पत्रकार संघ जैसी संस्थाएं पत्रकारों के हक के लिए आगे आती हैं? 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

 


टैग्स बरखा दत्त कपिल सिब्बल तिरंगा टीवी विजय माल्या
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

23 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago