होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस चैनल के साथ नई पारी शुरू कर सकती हैं टीवी जर्नलिस्ट चारुल मलिक

इस चैनल के साथ नई पारी शुरू कर सकती हैं टीवी जर्नलिस्ट चारुल मलिक

कुछ महीनों पूर्व 'इंडिया टीवी' में अपनी पारी को विराम देने के बाद जानी-मानी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट चारुल मलिक के बारे में खबर है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कुछ महीनों पूर्व 'इंडिया टीवी' में अपनी पारी को विराम देने के बाद जानी-मानी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट चारुल मलिक के बारे में खबर है कि वह ‘टीवी9’ (TV9 Network) के साथ अपनी नई पारी शुरू कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि वह यहां भी एंटरटेनमेंट बीट ही संभालेंगी। हालांकि, फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। यदि ऐसा होता है तो एंटरटेनमेंट जॉनर में टीवी9 नेटवर्क का यह पहला कदम होगा, क्योंकि अभी तक यह सिर्फ न्यूज जॉनर में ही मौजूद है। 

फिलहाल चारुल मलिक हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘&टीवी’ के लोकप्रिय शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’  और ‘भावीजी घर पर हैं’ में कमिश्नर रेशम पाल सिंह (किशोर भानुशाली) की साली रूसा का किरदार निभा रही हैं। 

बता दें कि चारुल मलिक ने 'इंडिया टीवी' में अपनी पारी को मई में विराम दिया था। वह करीब छह साल से इस चैनल में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां वे ‘सास बहू और संस्पेंस’ शो होस्ट करती थीं। हालांकि, कोरोना के चलते इस शो को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। फिलहाल वह यहां ‘तलाश एक सितारे की’ नाम से शो को प्रड्यूस व होस्ट करती थीं।

तब 'समाचार4मीडिया' के साथ बातचीत में चारुल मलिक ने बताया था कि 13 मई को चैनल के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और इसके बाद उन्होंने इसे रिन्यू नहीं कराया। चारुल के अनुसार, इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा चाहते थे कि वह चैनल छोड़कर नहीं जाएं, लेकिन वह उन्हें एंटरटेनमेंट शो की जगह न्यूज व अन्य शोज के लिए दिल्ली बुलाना चाहते थे और वह मुंबई व एंटरटेनमेंट शोज नहीं छोड़ना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने चैनल के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि वह एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी पारी से काफी खुश हैं। 

बता दें कि चारुल मलिक को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘आजतक’ में बतौर  एसोसिएट एडिटर (एंटरटेनमेंट) कार्यरत थीं। मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वालीं और दिल्ली में जन्मीं पूर्व में ‘सहारा समय’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ और ‘आजतक’ न्यूज चैनल के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

कई एंटरटेनमेंट कार्यक्रमों में एंकरिंग कर चुकीं चारुल जब ‘आजतक’ में थीं, तब उनका नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें वर्ष 2010 में प्रदीप सरकार की फिल्म ‘लफंगे-परिंदे’ के लिए दीपिका पादुकोण का स्कैटिंग करते हुए करीब एक घंटे से ज्यादा समय लाइव इंटरव्यू करने के लिए दिया गया था। बता दें कि इस तरह का प्रयोग करने वाली चारुल मलिक पहली न्यूज एंकर हैं। चारुल मलिक को बेस्ट एंटरटेनमेंट एंकर के लिए ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

बेस्ट एंटरटेनमेंट होस्ट के लिए उन्हें इस साल 16 अगस्त को इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड (international iconic award) भी मिला है।


टैग्स इंडिया टीवी एंकर टीवी टीवी9 चारुल मलिक हप्पू की उलटन पलटन  टीवी शो   टीवी9
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago