होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में #MeToo ने फिर दी दस्तक, अजीत अंजुम ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

मीडिया में #MeToo ने फिर दी दस्तक, अजीत अंजुम ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

पूर्व में तमाम सुर्खियां बटोर चुके #MeToo कैंपेन ने एक बार फिर दस्तक दी है। दरअसल, मीडिया में #MeToo के कुछ नए मामलों का खुलासा हो सकता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पूर्व में तमाम सुर्खियां बटोर चुके #MeToo कैंपेन ने एक बार फिर दस्तक दी है। दरअसल, मीडिया में #MeToo के कुछ नए मामलों का खुलासा हो सकता है। एक चैनल से जुड़ी कुछ ट्रेनी पत्रकारों ने अपने सीनियर्स पर संगीन आरोप लगाये हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पीड़ित महिला पत्रकारों ने कुछ सबूत भी प्रबंधन को सौंपे हैं। हालांकि आरोपितों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसका खुलासा वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया टीवी’ के पूर्व मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने किया है। उन्होंने ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक चैनल के #NEWSROOM में 'बलात्कारी मानसिकता' वाले सीनियर के खिलाफ सबूतों के साथ कुछ लड़कियों ने संगीन आरोप लगाए हैं। ट्रेनी लड़कियों को शिकार समझने वाले ऐसे सीनियर्स के चेहरे से हर हाल में नकाब उतारना चाहिए। हैरत की बात ये है कि सबूतों के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।’ चैनल और आरोपितों के नाम के बारे में अजीत अंजुम ने कुछ नहीं बताया है। सोशल मीडिया पर यूजर उनसे नाम सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है ‘बतौर टीम लीडर मैंने हमेशा लड़कियों को कहा कि अगर #NEWSROOM में कोई भी आपके साथ ऐसी नीच हरकत करे तो तुरंत बताओ। वो चाहे किसी पद पर हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, लेकिन शिकायत तो करनी होगी। करियर खराब होने के डर से न जाने कितनी लड़कियां बहुत कुछ सहकर तूल देने से बचती है। मैं हमेशा ऐसे मामलों में Zero tolerance का पक्षधर रहा हूं। मीडिया में विकृत मानसिकता वाले ऐसे बहुत से सीनियर्स हैं , जो जूनियर लड़कियों को सिर्फ शिकार समझते हैं। हर हाल में ऐसे लोगों को एक्सपोज किया जाना चाहिए।’

गौरतलब है कि #MeToo में पहले भी कुछ पत्रकारों का नाम सामने आ चुका है। लिहाजा अजीत अंजुम के इस खुलासे ने कई लोगों की नींद उड़ा दी होगी। हालांकि, अब देखने वाली बात यह है कि क्या वरिष्ठ पत्रकार संबंधित चैनल और आरोपितों का नाम उजागर करते हैं?

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स अजीत अंजुम मीटू कैंपेन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है