होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 31 मई को रिटायर होंगे TRAI के सचिव वी. रघुनंदन
31 मई को रिटायर होंगे TRAI के सचिव वी. रघुनंदन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) के सचिव वी. रघुनंदन 31 मई 2024 को रिटायर हो जाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) के सचिव वी. रघुनंदन 31 मई 2024 को रिटायर हो जाएंगे। इसकी घोषणा 15 मई को आयोजित ट्राई ओपन हाउस के दौरान की गई।
अपने 28 वर्षों के कार्यकाल के दौरान वी. रघुनंदन ने दूरसंचार में विभिन्न पदों पर काम किया है।
उन पर भारत के विभिन्न हिस्सों में दूरसंचार की प्रमुख परियोजनाओं के कार्यान्वयन, दूरसंचार की नीतियों के कार्यान्वयन और दूरसंचार प्रवर्तन की जिम्मेदारी थी।
वी रघुनंदन पहले DoT (मुख्यालय) में DDG (इंटरनेशनल रिलेशंस) थे। उस भूमिका में, वह DoT, संचार मंत्रालय में उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों की बहुपक्षीय और द्विपक्षीय से संबंधित गतिविधियों का समन्वय करते थे। --
टैग्स भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण सचिव कि ट्राई वी. रघुनंदन