होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI को जल्द मिल सकता है नया चेयरमैन: रिपोर्ट
TRAI को जल्द मिल सकता है नया चेयरमैन: रिपोर्ट
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) को जल्द ही एक नया चेयरमैन मिल सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) को जल्द ही एक नया चेयरमैन मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट सचिव ने 1 अक्टूबर, 2023 से रिक्त पद के लिए अब तक चार उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया है।
दूरसंचार विभाग (DoT) ने ट्राई के चेयरमैन पद के लिए दिसंबर में आवेदन आमंत्रित किए थे। यह सरकार द्वारा जारी किया गया दूसरा विज्ञापन था, पहला 26 जून, 2023 को जारी किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साक्षात्कार लेने वालों में दो पूर्व सचिव, एक रेलवे बोर्ड सदस्य और DoT के एक अधिकारी शामिल हैं।
बता दे कि ट्राई के अंतिम चेयरमैन पीडी वाघेला थे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो गए थे।
टैग्स ट्राई चेयरमैन