होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI के इस कदम से पसंदीदा टीवी चैनल चुनना हुआ अब और आसान

TRAI के इस कदम से पसंदीदा टीवी चैनल चुनना हुआ अब और आसान

टीवी चैनल उपभोक्ताओं के लिए अब अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव करना अथवा अपने सबस्क्रिप्शन पैक में संशोधन करना आसान हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

टीवी चैनल उपभोक्ताओं के लिए अब अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव करना अथवा अपने सबस्क्रिप्शन पैक में संशोधन करना और आसान हो गया है। दरअसल, ‘टेलकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) ने एक टीवी चैनल सेलेक्टर ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप उपभोक्ता को अपने ‘डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स’ (DPOs) के वेब पोर्टल अथवा ऐप से अपने पसंदीदा टीवी चैनल्स या बुके (bouquets) का चुनाव करने में मदद करेगा।

ट्राई ने कहा कि यह ऐप सर्विस प्रोवाइडर से API के जरिये सब्सक्राइबर का डाटा लेता है। बता दें कि अगस्त 2019 में ट्राई ने ‘डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स’ से सलाह के लिए एक ड्रॉफ्ट संशोधन जारी किया था। इसमें ऑपरेटर्स के लिए अपने API को शेयर करना अनिवार्य किया गया था।   

कंसल्टेशन प्रक्रिया के बाद नौ अक्टूबर 2019 को एक रेगुलेशन के जरिये ट्राई ने डीपीओ के लिए अपने API को शेयर करना अनिवार्य कर दिया था, ताकि ट्राई द्वारा विकसित ऐप का इस्तेमाल कर कंज्यूमर्स अपने सबस्क्रिप्शन पैक को एडिट अथवा मॉडीफाई कर सकें। चैनल सेलेक्टर ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

इस ऐप की सहायता से आप अपना सबस्क्रिप्शन चेक कर सकते हैं। अपने डीटीएच/केबल ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सभी चैनल्स/बुके देख सकते हैं। अपने पसंदीदा चैनल्स को चुन सकते हैं और जिन चैनल्स को आप देखना नहीं चाहते हैं, उन्हें हटा सकते हैं। यही नहीं, इसमें कंज्यूमर्स अपने पसंदीदा चैनल को शामिल भी कर सकते हैं और वर्तमान सबस्क्रिप्शन को मॉडीफाई भी कर सकते हैं। अपनी सबस्क्रिप्शन रिक्वेस्ट का रियल टाइम स्टेटस भी इस ऐप की मदद से जाना जा सकता है।

टैग्स ट्राई ऐप भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है