होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हिन्दुस्तान’ में बड़ा बदलाव, तीरविजय सिंह और केके उपाध्याय का हुआ ट्रांसफर

‘हिन्दुस्तान’ में बड़ा बदलाव, तीरविजय सिंह और केके उपाध्याय का हुआ ट्रांसफर

दिल्ली एडिशन के संपादक प्रताप सोमवंशी वेस्ट यूपी की यूनिटों के साथ ही उत्तराखंड स्टेट की मॉनीटरिंग करेंगे

पंकज शर्मा 6 years ago

हिन्दी के प्रमुख अखबार ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) अखबार से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रबंधन ने यहां पर कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत बिहार के स्टेट हेड और पटना संस्करण के संपादक तीरविजय सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें लखनऊ के संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही नहीं, लखनऊ एडिशन के साथ ही वे पूर्वी यूपी, अवध औऱ बुंदेलखंड के छह एडिशंस की भी मॉनीटरिंग करेंगे। बता दें कि सोशियोलॉजी में पीएचडी तीरविजय सिंह ने बनारस से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की है। लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय तीरविजय सिंह ‘अमर उजाला’ के साथ बनारस के आरई के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ के साथ भी काम किया है। वहीं, अखबार के दिल्ली एडिशन के संपादक प्रताप सोमवंशी वेस्ट यूपी की यूनिटों के साथ ही उत्तराखंड स्टेट की मॉनीटरिंग करेंगे।

इसके अलावा यूपी के स्टेट हेड और लखनऊ के संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे केके उपाध्याय को अब दो राज्यों बिहार और झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पटना से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और वहीं से बिहार-झारखंड की मॉनीटरिंग करेंगे। केके उपाध्याय ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत 1988 में ग्वालियर से दैनिक स्वदेश से की थी। उसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर ग्वालियर में जनरल डेस्क इंचार्ज के रूप में जॉइन किया।

1996-98 के दौरान केके उपाध्याय ने मध्य प्रदेश के पहले केवल टीवी जीएनटी की शुरुआत की, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उसे बंद करना पड़ा। फिर उन्होंने दैनिक भास्कर के श्री गंगानगर यूनिट की लॉन्चिंग पर संपादकीय इंचार्ज के पद पर जॉइन किया। एक  साल बाद बीकानेर संस्करण के संपादक बनाये गये। यहां से उन्होंने फिर वर्ष 2000 में अमर उजाला आगरा में डीएनई के पद पर जॉइन किया और यहां से वे दैनिक भास्कर भोपाल में रीजनल कोर्डिनेटर के पद पर पहुंचे। बाद में जयपुर में रहते हुये राजस्थान के स्टेट कोर्डिनेटर भी रहे। बाद में अमर उजाला चंडीगढ़, गोरखपुर और बरेली में रहने के बाद उन्होंने बतौर डिप्टी रेजिडेंट एडिटर हिन्दुस्तान जॉइन कर लिया था। 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स हिन्दुस्तान केके उपाध्याय तीरविजय सिंह योगेश राणा आलोक मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago