होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ अपने अंग्रेजी न्यूज पोर्टफोलियो में करने जा रहा है यह बदलाव

‘Times Network’ अपने अंग्रेजी न्यूज पोर्टफोलियो में करने जा रहा है यह बदलाव

नेटवर्क की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस कवायद का उद्देश्य TIMES NOW की संपादकीय विशेषज्ञता को और मजबूती प्रदान करना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (TIMES NETWORK) अपने अंग्रेजी समाचार पोर्टफोलियो का स्ट्रैटेजिक पुनर्गठन कर रहा है। इस प्रक्रिया के तहत नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) को ‘टाइम्स नाउ’ (TIMES NOW) में विलय किया जाएगा।

नेटवर्क द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस एकीकरण का उद्देश्य ‘टाइम्स नाउ’ की संपादकीय क्षमता को और मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ गंभीर और प्रभावशाली पत्रकारिता की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

नेटवर्क की ओर से कहा गया है, ‘मीडिया परिदृश्य के बदलते स्वरूप के बीच, टाइम्स नेटवर्क अपने दर्शकों और एंप्लॉयीज दोनों के लिए विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध है। नेटवर्क एक गतिशील और दूरदर्शी न्यूज़रूम को बढ़ावा देता है, जहां पत्रकारिता की निष्पक्षता कायम रहती है, प्रतिभा को फलने-फूलने का अवसर मिलता है और प्रभावशाली स्टोरीटैलिंग के जरिए राष्ट्रीय विमर्श को आकार दिया जाता है।’

‘टाइम्स नेटवर्क’ के अनुसार, ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (TIMES NOW NAVBHARAT) हिंदी पत्रकारिता को एक नया आयाम देने के अपने मिशन पर कायम है और एक्शन-ओरिएंटेड पत्रकारिता के जरिए खबरों की प्रस्तुति को नई दिशा दे रहा है। वहीं, इसके बिजनेस चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) और ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW Swadesh) देश में बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों के सबसे विश्वसनीय स्रोत बने हुए हैं, जो दर्शकों को गहन विश्लेषण और विशेषज्ञों की गहरी समझ के साथ सशक्त बनाते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है