होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Network में राहुल शिवशंकर का हुआ प्रमोशन, अब मिली ये जिम्मेदारी
Times Network में राहुल शिवशंकर का हुआ प्रमोशन, अब मिली ये जिम्मेदारी
नए पद के साथ-साथ राहुल शिवशंकर ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटर-इन-चीफ की भूमिका भी निभाते रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के बड़े मीडिया ग्रुप्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपनी लीडरशिप टीम में कुछ नियुक्तियां और प्रमोशन किए हैं। नेटवर्क ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। इसके तहत नेटवर्क ने राहुल शिवशंकर को एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर प्रमोट किया है।
नए पद के साथ-साथ राहुल शिवशंकर नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के एडिटर-इन-चीफ की भूमिका भी निभाना जारी रखेंगे। बता दें कि राहुल शिवशंकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
पूर्व में वह ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) के एडिटर-इन-चीफ, ‘हेडलाइंस टुडे’ (टीवी टुडे नेटवर्क) के एग्जिक्यूटिव एडिटर और ‘टाइम्स नाउ’ के सीनियर एडिटर रह चुके हैं। इसके अलावा वह टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स विवेक श्रीवास्तव टाइम्स नेटवर्क एमके आनंद राहुल शिवशंकर नाविका कुमार