होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Times Network ने अपनी मैनेजमेंट टीम को दिया ये ‘तोहफा’
अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Times Network ने अपनी मैनेजमेंट टीम को दिया ये ‘तोहफा’
इंडस्ट्री में आर्थिक मंदी के बावजूद वित्तीय वर्ष 2019 में ‘टाइम्स नेटवर्क’ की ग्रोथ में हुआ है 24 प्रतिशत का इजाफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इंडस्ट्री में आर्थिक मंदी के बावजूद ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) का प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2019 (FY19) में काफी बेहतर रहा है और इसकी ग्रोथ में 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सीनियर मैनेजमेंट टीम द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए नेटवर्क की ओर से प्रमोशन की सौगात दी गई है।
इसके तहत जगदीश मूलचंदानी को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट पद पर प्रमोट किया गया है। अपनी नई भूमिका में जगदीश मूलचंदानी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार में डिस्ट्रीब्यूशन का काम देखने के साथ ही सभी ऑपरेशंस और फाइनेंस संबंधी स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभालना जारी रखेंगे।
वहीं निखिल गांधी को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और प्रेजिडेंट पद पर प्रमोट किया गया है। नई भूमिका में निखिल गांधी नेटवर्क के चैनल्स की बिजनेस ग्रोथ के साथ ही टाइम्स इंफ्लुएंस (Times Influence), इंटरनेशनल बिजनेस (International Business) व जूम (Zoom) की स्ट्रैटेजिक ग्रोथ और प्रॉफिटिबिलिटी के लिए जिम्मेदार होंगे।
इसके अलावा विवेक श्रीवास्तव को प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी) के पद पर प्रमोट किया गया है। वह मार्केटिंग और ऑडियंस मैनेजमेंट का काम देखेंगे। इसके अलावा वह नेटवर्क के प्रमुख अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल्स के बिजनेस हेड की जिम्मेदारी संभालना भी जारी रखेंगे। वहीं, बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट शौनील चार्ल्स (Shouneel Charles) ऑडियंस ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कारोबार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इसके साथ ही सीनियर लेवल पर कुछ और प्रमोशन भी किए गए हैं। इनमें जिग्नेश केनिया (Jignesh Kenia) को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी), एस. श्रीवत्सन (S. Srivathsan) को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (एचआर), संदीप भारद्वाज को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन) और गौरव धवन को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन प्रमोशंस की घोषणा करते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के.आनंद ने कहा, ‘नेटवर्क का शानदार प्रदर्शन हमारे टॉप मैनेजर्स की मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है। कंपनी की ग्रोथ में उल्लेखनीय योगदान के लिए ये प्रमोशंस किए गए हैं। मुझे विश्वास है कि हम इसी तरह अपनी राह में आने वाली वाधाओं को दूर करते हुए सफलता के पथ पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।’
टैग्स विवेक श्रीवास्तव टाइम्स नेटवर्क एमके आनंद प्रमोशन निखिल गांधी जगदीश मूलचंदानी टाइम्स टीवी