होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर Times Music से जुड़ीं नैन्सी गुप्ता
इस बड़े पद पर Times Music से जुड़ीं नैन्सी गुप्ता
नैन्सी गुप्ता ने पूर्व में तमाम इंडस्ट्रीज जैसे- टेक्साइटल, एजुटेक और आईटी के साथ काम किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) की डिवीजन ‘टाइम्स म्यूजिक’ (Times Music) ने नैन्सी गुप्ता को लीड म्यूजिक पब्लिशिंग-Sync & Brand Alliances के पद पर नियुक्त किया है।
अपनी इस भूमिका में वह ब्रैंड्स, विज्ञापन एजेंसियों, प्रोडक्शन हाउसेज, ब्रॉडकास्ट मीडिया, फिल्म प्रोडक्शन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर काम करेंगी।
इसके अलावा वह उन ब्रैंड्स के साथ भी काम करेंगी, जो टाइम्स म्यूजिक की विशाल म्यूजिक लाइब्रेरी का सदुपयोग करना चाहते हैं।
बता दें कि नैन्सी गुप्ता ने पूर्व में तमाम इंडस्ट्रीज जैसे- टेक्साइटल, एजुटेक और आईटी के साथ काम किया है। उन्हें सेल्स, ब्रैंड मैनेजमेंट और कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट का काफी अनुभव है।
टैग्स टाइम्स ग्रुप नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग नैन्सी गुप्ता टाइम्स म्यूजिक