होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स इंटरनेट में दुर्गा रघुनाथ और रोहित शरण संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

टाइम्स इंटरनेट में दुर्गा रघुनाथ और रोहित शरण संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

‘टाइम्स ग्रुप’ की डिजिटल विंग ‘टाइम्स इंटरनेट’ ने दुर्गा रघुनाथ और रोहित शरण को अपनी लीडरशिप टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘टाइम्स ग्रुप’ की डिजिटल विंग ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) ने दुर्गा रघुनाथ और रोहित शरण (Rohit Saran) को अपनी लीडरशिप टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत दुर्गा रघुनाथ को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, मिरर ब्रैंड्स (मुंबई मिरर, पुणे मिरर, बेंगलुरु मिरर और अहमदाबाद मिरर), न्यूजप्वॉइंट, गैजेट्स नाउ और Etimes का डिजिटल हेड नियुक्त किया गया है।

दुर्गा रघुनाथ इससे पहले ‘जोमैटो’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (ग्रोथ) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह ‘फर्स्टपोस्ट’ और ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ की फाउंडर और सीईओ भी रह चुकी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में ‘हार्पर कॉलिन्स’ (HarperCollins) के साथ बुक पब्लिशिंग में अपना करियर शुरू किया था। ‘इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस’ से एमबीए दुर्गा रघुनाथ ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पब्लिशिंग में डिग्री ली है।

वहीं, रोहित शरण को ‘टाइम्स इंटरनेट’ में चीफ एडिटर बनाया गया है। इससे पहले रोहित ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में मैनेजिंग एडिटर (प्रिंट) और ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (प्रिंट) में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। वह ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और ‘इंडिया टुडे’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर व ‘बिजनेस टुडे’ के एडिटर रह चुके हैं। इसके अलावा वह दुबई में ‘द खलीज टाइम्स’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट रोहित को डाटा और डिजिटल जर्नलिज्म की गहरी समझ है।  

इस बारे में ‘टाइम्स इंटरनेट’ के सीईओ गौतम सिन्हा का कहना है, ‘दुर्गा रघुनाथ और रोहित शरण की नियुक्ति को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि कंपनी को उनके अनुभव का काफी लाभ मिलेगा। अपनी नई भूमिका में दोनों टाइम्स इंटरनेट के सीओओ पुनीत गुप्त को रिपोर्ट करेंगे।’

टैग्स दुर्गा रघुनाथ टाइम्स इंटरनेट रोहित सरण
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है