होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली के CM को लेकर सच साबित हुई वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत की ये ‘बात’, देखें वीडियो
दिल्ली के CM को लेकर सच साबित हुई वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत की ये ‘बात’, देखें वीडियो
एक इंटरव्यू के दौरान 'आप आदमी पार्टी' (आप) की नेता आतिशी से बातचीत में राणा यशवंत ने सीधे तौर पर उनसे पूछा था कि क्या वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ पत्रकार व 'इंडिया न्यूज' के एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिल्ली की राजनीति को लेकर एक बड़ी 'भविष्यवाणी' की, जो अब सच साबित हुई है। दरअसल, उन्होंने इस बात की जानकारी दो दिन पहले ही दे दी थी कि आतिशी मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी।
आतिशी से बातचीत के दौरान राणा यशवंत ने सीधे तौर पर उनसे पूछा था कि क्या वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इस सवाल के जवाब में आतिशी ने कहा कि होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा और यह बात जल्द ही सभी के सामने आएगी और अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
उनका यह बयान उस समय आया था, जब दिल्ली की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर चर्चा जोरों पर थीं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चले मंथन के बाद उनके नाम पर मुहर लग गई है। अब आतिशी मार्लेना ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।
अब इस मामले पर राणा यशवंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए कहा कि दो दिन पहले जब मैं आतिशी का इंटरव्यू कर रहा था तो मेरे सवाल का जवाब देते समय उनके चेहरे पर जैसी मुस्कान और आश्वस्ति थी, वह एक बड़ा संकेत थी।
दो दिन पहले जब मैं आतिशी का इंटरव्यू कर रहा था तो मेरे सवाल का जवाब देते समय उनके चेहरे पर जैसी मुस्कान और आश्वस्ति थी, वह एक बड़ा संकेत थी. @AtishiAAP @AamAadmiParty pic.twitter.com/nU1rKV3BbE
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) September 17, 2024
आतिशी का राजनीतिक सफर:
आतिशी मार्लेना, जो कि आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता हैं, अपनी शिक्षा और नीतिगत कौशल के लिए जानी जाती हैं। आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनकी शिक्षा सेंट स्टीफेंस कॉलेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है, जहां से उन्होंने इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर किया। वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ी रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं।
आतिशी ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए और दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर कई नई योजनाएं और नीतियां लागू कीं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गईं। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, नीतिगत निर्णयों में पारदर्शिता और आम आदमी के लिए काम करने का जुनून उन्हें अन्य नेताओं से अलग करता है।
टैग्स राणा यशवंत दिल्ली सीएम आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री