होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IT कमेटी की इस सिफारिश को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने किया खारिज

IT कमेटी की इस सिफारिश को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने किया खारिज

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ’सरकार नियमित रूप से हितधारकों के साथ परामर्श करती है और नीति निर्माण व रणनीति आदि बनाने के लिए विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध डेटा/सूचना का उपयोग करती है।’

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति  की सिफारिश को ठुकराते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि वर्तमान में मीडिया आयोग के गठन की कोई आवश्यकता नहीं है।

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित समिति (2021-22) ने अपनी 27वीं रिपोर्ट में मीडिया आयोग के गठन की सिफारिश की है। वर्तमान में मीडिया आयोग के गठन को आवश्यक नहीं समझा गया है।’

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा, ’सरकार नियमित रूप से हितधारकों (stakeholders) के साथ परामर्श करती है और नीति निर्माण व रणनीति आदि बनाने के लिए विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध डेटा/सूचना का उपयोग करती है।’

बता दें कि दिसंबर 2021 में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली आईटी समिति ने 'मीडिया कवरेज में नैतिक मानक' (Ethical Standards in Media Coverage) शीर्षक वाली 27वीं रिपोर्ट के सभी पहलुओं पर गौर करने के लिए एक मीडिया आयोग के गठन की सिफारिश की थी।

इस रिपोर्ट में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को कवर करने के लिए मीडिया परिषद (Media Council) के गठन की सिफारिश भी की गई थी। कमेटी ने यह भी प्रस्ताव दिया था कि स्व-नियामक निकाय ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (PCI), जिसका केवल प्रिंट मीडिया पर अधिकार क्षेत्र है, को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है।

आईटी कमेटी का कहना था कि मीडिया आयोग को एक व्यापक आधार वाला निकाय होना चाहिए, जिसमें विशेषज्ञों के साथ-साथ हितधारकों को भी शामिल किया जाना चाहिए और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक तय समय सीमा दी जानी चाहिए। कमेटी ने यह भी सुझाव दिया था कि मीडिया आयोग का काम शुरू होने के छह महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट उनके सामने रखी जानी चाहिए।

कमेटी द्वारा दिए गए अन्य प्रमुख सुझावों में केबल नेटवर्क नियम, 2014 के नियम 6(1)(ई) में प्रयुक्त 'राष्ट्र-विरोधी रवैये' शब्द के बारे में अस्पष्टता को दूर करना शामिल है।

इसने एमआईबी से पेड न्यूज को चुनावी अपराध बनाने के लिए विधि आयोग की सिफारिश को जल्द से जल्द लागू करने के लिए कानून मंत्रालय के साथ पेड न्यूज का मुद्दा उठाने को भी कहा था।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय शशि थरूर एमआईबी IT COMMITTEE आईटी कमेटी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago