होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया दिग्गज उदय शंकर की नई पारी को लेकर लगाए जा रहे ये कयास

मीडिया दिग्गज उदय शंकर की नई पारी को लेकर लगाए जा रहे ये कयास

उदय शंकर ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है, जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक’ (The Walt Disney Company, Asia Pacific) के प्रेजिडेंट उदय शंकर ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। वह 31 दिसंबर तक अपने पद पर बने रहेंगे। इस खबर के आने के बाद से मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उदय शंकर के अगले कदम को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।

पिछले डेढ़ दशक में शंकर मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में एक मजबूत शख्स बनकर उभरे हैं। मीडिया परिदृश्य में उनका शांत व्यवहार व बेहतरीन समझ सफलता का परिचायक बन गई है। उदाहरण के लिए, जब ‘स्टार इंडिया' ने 16,347 करोड़ रुपए में पांच साल के लिए इंडियन प्रीमियम लीग के ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल मीडिया अधिकार खरीदे थे, तब तमाम लोगों ने उनकी आलोचना की थी, लेकिन उदय शंकर का गेम प्लान काफी अच्छा रहा और इसने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। बाकी तो इतिहास गवाह है।

‘स्टार’ को रीजनल और स्थानीय भाषायी प्रोग्राम में आक्रामक रूप से आगे बढ़ाने और नेटवर्क को कंटेंट का ‘पावरहाउस’ बनाने का श्रेय उदय शंकर को ही दिया जाता है। उन्होंने हॉटस्टार (Hotstar) की लॉन्चिंग के साथ डिजिटल परिदृश्य में भी प्रगति की और आज यह देश का सबसे बड़ा ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म है।

उदय शंकर ही अकेले ऐसे मीडिया विचारक (media thought leader) हैं, जिन्होंने दो प्रतिष्ठित खिताब ‘Impact Person of The Year (2010)’ और ‘Impact Person of the Decade (2014)’ जीते हैं। बता दें कि ‘Impact Person of The Year’ मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग और मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को दिया जाने वाला काफी प्रतिष्ठित और सम्मानजनक अवॉर्ड है।

स्टार से पहले, वे मीडिया कंटेंट एंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज (Media Content and Communications Services) के सीईओ व एडिटर थे। वे ‘टीवी टुडे समूह’ में भी एडिटर व न्यूज डायरेक्टर के तौर पर अपना ‘करिश्मा’ दिखा चुके हैं। यहां उनके नेतृत्व में ही वर्ष 2000 में ‘आजतक’ और वर्ष 2003 में ‘हेडलाइंस टुडे’ का शुभारंभ हुआ था।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनका अगला कदम क्या होगा लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों से बातचीत के आधार पर उनके अगले कदम को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं। पहला कयास ये है कि वे रिलायंस के मीडिया एम्पायर का नेतृत्व कर सकते हैं। बता दें कि पिछले महीने तक रिलायंस के स्वामित्व वाली वायकॉम18 और सोनी पिक्चर्स के संभावित विलय की खबरें चर्चा में थीं और यह विलय सितंबर मध्य में होने की संभावना थी। लेकिन पिछले दिनों इस डील को रद्द कर दिया गया है। रणनीतिक पुनर्विचार के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रिलायंस जियो ने ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी को बनाए रखने और मैनेजमेंट पर नियंत्रण रखने का फैसला किया है। उदय शंकर के मर्डोक के लुपा सिस्टम्स (Lupa Systems) में शामिल होने की अटकलें भी तेज चल रही हैं। बता दें कि जेम्स मर्डोक (James Murdoch) का यह नया वेंचर 'जी एंटरटेनमेंट' में हिस्सेदारी खरीदने का इच्छुक था, जिसे आखिर में ‘Invesco Oppenheimer Developing Markets Fund’ ने 600 मिलियन डॉलर में खरीद ली थी।  

इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के अन्य बड़े नेताओं के सहयोग से राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा उदय शंकर द्वारा पिछले छह महीनों में दो पेशकशों को ठुकरा दिया गया था। इनमें पहली यूएसए में कैलिफोर्निया स्थित डिज्नी के हेडक्वार्टर में ग्लोबल लीडरशिप की भूमिका थी। दूसरी न्यूयॉर्क स्थित न्यूजकॉर्प (NewsCorp) के हेडक्वार्टर में न्यूजकॉर्प के ग्लोबल  सीईओ की जिम्मेदारी थी। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को पता चला है कि उदय शंकर ने दोनों पदों की पेशकश को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि कि वे यूएसए नहीं जाना चाहते थे और मुंबई और भारत में अपना केंद्र बनाना चाहते थे।


टैग्स उदय शंकर द वॉल्ट डिज्नी कंपनी स्टार व डिज्नी इंडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago