होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Sony-Zee का विलय होकर रहेगा, चाहे मैं सीईओ रहूं या नहीं: पुनीत गोयनका

Sony-Zee का विलय होकर रहेगा, चाहे मैं सीईओ रहूं या नहीं: पुनीत गोयनका

एक प्रमुख न्यूज पब्लिकेशन को दिए इंटरव्यू में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा कि विलय की औपचारिकताएं सितंबर तक पूरी होने की संभावना है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी-सोनी विलय (Zee-Sony merger) के भविष्य को लेकर चल रहीं तमाम चर्चाओं और कयासों के बीच ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है कि यह डील पूरी होकर रहेगी, भले ही वह सीईओ के पद पर रहें या नहीं।

‘इकनॉमिक टाइम्स’ (Economic Times) को दिए एक इंटरव्यू में पुनीत गोयनका का कहना था कि सोनी के नेतृत्वकर्ताओं के साथ उनकी लगातार बातचीत के दौरान उन्हें कहीं से भी इस मामले में ढुलमुल (wavering) रवैये के संकेत नहीं मिले हैं। इसके साथ ही पुनीत गोयनका का कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि विलय की औपचारिकताएं सितंबर तक पूरी हो जाएंगी।

गोयनका के अनुसार, ‘जी और सोनी की टीमें रोजाना एक-दूसरे से बातचीत कर रही हैं, क्योंकि हम एकीकरण के अग्रिम चरण (advanced stage of integration) में हैं।’ यह पूछे जाने पर कि यदि ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड’ (SEBI) के आदेश के मामले में अदालतों से कोई राहत नहीं मिली तो वह क्या करेंगे? गोयनका का कहना था कि वह देश के कानून का पालन करेंगे।

इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘जी’ ने प्रतिभूति कानून के कथित उल्लंघन के लिए सेबी को निपटान शुल्क (settlement charges) के रूप में सात लाख रुपये का भुगतान किया है। इसके साथ ही, ‘प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण’ (SAT) ने ‘सेबी’ के आदेश के खिलाफ डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका की याचिका पर सुनवाई 26 जून तक के लिए स्थगित कर दी है।

गौरतलब है कि ‘सेबी’ ने अपने एक आदेश में डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में एक साल तक निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद (केएमपी) पर रहने पर रोक लगा दी है। सेबी ने दोनों के खिलाफ अपने निजी लाभ के लिए सूचीबद्ध इकाई से धन निकालने के लिए यह कार्रवाई की है। इस मामले में ‘सेबी’ के आदेश के खिलाफ दोनों की ओर से ‘प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण’ में याचिका दायर की गई है।

टैग्स पुनीत गोयनका डॉ. सुभाष चंद्रा जी एंटरटेनमेंट सेबी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज सोनी एंटरटेनमेंट जी-सोनी मर्जर सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है