होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee-Sony के प्रस्तावित विलय के आसार नहीं: रिपोर्ट
Zee-Sony के प्रस्तावित विलय के आसार नहीं: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनी द्वारा 20 जनवरी से पहले टर्मिनेशन नोटिस जारी किया जा सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेडट' (ZEEL) और ‘सोनी’ (Sony) के बीच प्रस्तावित विलय खटाई में पड़ सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों के बीच प्रस्तावित विलय को रद किया जा सकता है।
‘ब्लूमबर्ग’ (Bloomberg) की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी द्वारा 20 जनवरी से पहले टर्मिनेशन नोटिस जारी किया जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले दिसंबर में खबर सामने आई थी कि जी और सोनी के पास इस विलय के लिए एक महीने का समय है। 20 दिसंबर को ‘जी’ ने ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को सूचित किया था कि विलय की समय सीमा आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए ‘सोनी’ सहमत हो गया है।
टैग्स सोनी जी विलय