होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Disney India में अरवामुधन. के का कद बढ़ा, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Disney India में अरवामुधन. के का कद बढ़ा, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

इस प्रमोशन से पहले वह स्टार इंडिया में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (रेगुलेटरी) की जिम्मेदारी निभा रहे थे, जो अब वॉल्ट डिज्नी का हिस्सा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ (The Walt Disney Company) इंडिया ने अरवामुधन. के (Aravamudhan K) को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (गवर्नमेंट रिलेशंस) के पद पर प्रमोट किया है। इस प्रमोशन से पहले वह ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (रेगुलेटरी) की जिम्मेदारी निभा रहे थे, जो अब वॉल्ट डिज्नी का हिस्सा है।

बता दें कि अरवामुधन स्टार और डिज्नी इंडिया की नियामक टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में अपने करीब डेढ़ दशक लंबे करियर में उन्होंने डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम (DAS), न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO) और ओवर द टॉप (OTT) कंटेंट रेगुलेशन सहित बड़े रेगुलेटरी बदलाव किए हैं।

अपनी लिंक्डइन पोस्ट में अरवामुधन ने लिखा है, ‘स्टार इंडिया में आज मेरे 15 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान मैंने प्रसारण क्षेत्र और कंपनी में कई बदलाव देखे। मेरे सलाहकारों, सहयोगियों, दोस्तों, परिवार और हितधारकों को धन्यवाद, जिन्होंने पेशेवर के रूप में मेरे विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।’

अरवामुधन ने कॉरपोरेट सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत ‘मीडिया कंटेंट एंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज’ (MCCS) इंडिया में बतौर मैनेजर की थी, जिसे अब ‘एबीपी नेटवर्क‘ (ABP Network) के नाम से जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने ‘स्टार इंडिया’ में मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) के पद पर जॉइन कर लिया था।  

वह ‘स्टार इंडिया’ की गवर्नमेंट रिलेशंस और रेगुलेटरी अफेयर्स टीम में बतौर मैनेजर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट कर दिया गया था। इसके अलावा अरवामुधन ने भारत सरकार के साथ उद्योग मंत्रालय में भी पांच साल काम किया है। वह प्रोडक्शन हाउस-वीडियो मैगज़ीन (Eyewitness), दूरदर्शन, और होम टीवी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) के साथ वर्ष 1993 से टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।


टैग्स स्टार इंडिया वॉल्ट डिज्नी द वॉल्ट डिज्नी कंपनी अरवामुधन के.
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago