होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह
उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह
पत्रकारिता की दुनिया से शिक्षण तक प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद सिंह की यात्रा एक प्रेरणादायक सफर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और जाने-माने शिक्षाविद् प्रो. (डॉ) गोविंद सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समाचार4मीडिया से बातचीत में ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) के पूर्व डीन (एकैडमिक) प्रो. गोविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद उन्हें सूचना विभाग की मीडिया सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बता दें कि पत्रकारिता की दुनिया से शिक्षण तक प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद सिंह की यात्रा एक प्रेरणादायक सफर है। 30 से अधिक वर्षों तक धर्मयुग, नवभारत टाइम्स, जी न्यूज, आजतक, आउटलुक, अमर उजाला, हिंदुस्तान और कादंबिनी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सक्रिय पत्रकारिता के बाद उन्होंने ज्ञान संचार की दिशा में कदम बढ़ाया।
उन्होंने पत्रकारिता को केवल खबरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अकादमिक जगत से जोड़कर नई पीढ़ी के पत्रकारों को तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाचार4मीडिया की ओर से प्रो. (डॉ) गोविंद सिंह को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स