होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom 18 और SONY से जुड़ी इन खबरों ने फिर पकड़ी ‘रफ्तार’

Viacom 18 और SONY से जुड़ी इन खबरों ने फिर पकड़ी ‘रफ्तार’

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह डील परवान चढ़ती है तो यह डिज्नी-स्टार के लिए कड़ी चुनौती बन सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘सोनी’ (Sony) और ‘वायकॉम18’ के बीच संभावित विलय की खबरों ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ (IANS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क और वायकॉम18 के बीच विलय अंतिम दौर में है और जल्द ही इस बारे में घोषणा की जा सकती है।

इस डील से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस डील के बाद सोनी की इसमें 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि वायकॉम18 की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। बता दें कि वायकॉम18 जॉइंट वेंचर में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और वायकॉम (Viacom) की क्रमश: 51:49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।  

रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में वायकॉम18 के पूर्व सीओओ राज नायक ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उनका कहना है, ‘दिलचस्प, वायकॉम18 के विलय के बाद सोनी की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, डिज्नी स्टार से द्वंद्वयुद्ध के लिए तैयार’।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सोनी-वायकॉम18 के बीच यह डील परवान चढ़ती है तो यह ‘डिज्नी-स्टार’ (Disney-Star) के लिए खासकर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट (Hindi GEC) जॉनर में कड़ी प्रतियोगिता बन सकती है और यह सौदा जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के प्लेयर्स के बीच एक नई प्रतियोगिता को जन्म दे सकता है।

टैग्स सोनी वायकॉम18 राज नायक आरआईएल रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है