होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / The Quint में अब नई भूमिका निभाएंगी देविका दयाल

The Quint में अब नई भूमिका निभाएंगी देविका दयाल

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘द क्विंट’ (The Quint) ने नेशनल रेवेन्यू हेड देविका दयाल को प्रमोट कर नई जिम्मेदारी सौंपी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘द क्विंट’ (The Quint) ने नेशनल रेवेन्यू हेड देविका दयाल को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है। देविका दयाल को ऐड सेल्स के क्षेत्र में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। नई भूमिका में ‘The Quint’ के रेवेन्यू से जुड़े सभी प्रकार के कार्यों की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर होगी।

इस बारे में ‘द क्विंट’ की सीईओ और को-फाउंडर रितु कपूर का कहना है, ‘मैंने पूर्व में नेटवर्क18 और अब द क्विंट में देविका का काम देखा है। बढ़ते मार्केट और कंटेंट की गतिशीलता के साथ प्रयोग करना उनकी खासियत है और यह उन्हें आगे रखती है। डिजिटल न्यूज पब्लिशिंग ईकोसिस्टम तेजी से बदल रहा है और देविका ने नए रेवेन्यू ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए टेक्नोलॉजी और सेल्स स्ट्रैटेजी दोनों का सहारा लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में देविका रेवेन्यू जुटाने में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।’

बता दें कि ‘द क्विंट’ को जॉइन करने से पूर्व देविका ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) से जुड़ी हुई थीं और  ‘न्यूजएक्स’(NewsX) में बतौर सीओओ अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इसके अलावा ‘नेटवर्क18’में करीब 10 साल तक उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभाई है। वह वर्ष 2011 में देश में ‘हिस्ट्रीटीवी18’ (History TV18) को लॉन्च कराने वाली लीडरशिप टीम का हिस्सा भी रही हैं। पूर्व में वह ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया’ (Discovery Communications India) और ‘जी नेटवर्क’ (Zee Network) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

वहीं, अपनी नई भूमिका के बारे में देविका दयाल का कहना है, ‘द क्विंट में पिछले तीन साल का सफर काफी अच्छा रहा है। द क्विंट में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।’

टैग्स द क्विंट चीफ रेवेन्यू ऑफिसर हिस्ट्री टीवी18 देविका दयाल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है