होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में विज्ञापन खर्च के मामले में कैसा रहेगा 2022, पढ़ें PMAR की ये रिपोर्ट
मीडिया में विज्ञापन खर्च के मामले में कैसा रहेगा 2022, पढ़ें PMAR की ये रिपोर्ट
एक्सचेंज4मीडिया ने मीडिया व एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में विज्ञापन खर्च (ad expenditure) के पूर्वानुमान को लेकर बहुप्रतीक्षित ‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2022 का बुधवार को जारी की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
एक्सचेंज4मीडिया ने मीडिया व एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में विज्ञापन खर्च (ad expenditure) के पूर्वानुमान को लेकर बहुप्रतीक्षित ‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2022 का बुधवार को जारी की गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में विज्ञापन खर्च (AdEx) में 20% की ग्रोथ होगी, जिसके चलते विज्ञापन खर्च लगभग 90,000 करोड़ रुपए हो जाएगा।
रिपोर्ट में की गई 2022 के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां:
- ग्लोबल मार्केट की ग्रोथ को लेकर WARC का जो अनुमान है, उसके मुताबिक भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला विज्ञापन बाजार बना रहेगा, इसके बाद रूस 14%, अमेरिका 13% और चीन 11% रहेगा।
- टेलीविजन विज्ञापन खर्च (TV AdEx) 14% बढ़कर 32,100 करोड़ रु. पर बंद होने की संभावना है।
- डिजिटल मीडिया में विज्ञापन खर्च 30% तक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इसके खाते में 33,070 करोड़ रुपए जुड़ने की संभावना है।
- प्रिंट मीडिया में विज्ञापन खर्च में 13% की वृद्धि दर हासिल करने की उम्मीद है और इससे इसके खाते में 18,750 करोड़ रुपए जुड़ जाएगें।
- आउटडोर में 2,955 करोड़ रुपए जुड़ने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप इसमें 36 % की वृद्धि होगी।
- सिनेमा में 267% की विकास दर हासिल करने की संभावना है, जो सिनेमा में विज्ञापन खर्च को 500 करोड़ रुपए तक ले जाएगा।
- रेडियो 2022 में 10% की वृद्धि दर हासिल कर सकता है, जिससे इसका विज्ञापन खर्च (AdEx) 1,910 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।
विस्तृत रिपोर्ट यहां से डाउनलोड करें:
https://e4mevents.com/pitch-madison-advertising-report-2022/
टैग्स मीडिया विज्ञापन खर्च एक्सचेंज4मीडिया एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट