होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मंच पर ITV नेटवर्क ने किया नारी शक्ति का सम्मान, दी नई पहचान

इस मंच पर iTV नेटवर्क ने किया नारी शक्ति का सम्मान, दी नई पहचान

देहरादून में कॉन्क्लेव के साथ-साथ अपने उल्लेखनीय कार्यों से समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश-दुनिया में अपने काम से धूम मचाने वाली महिलाओं को नई पहचान देने, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने और देश की 'नारी शक्ति' को सम्मानित करने के लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) की ओर से 18 जून 2023 को देहरादून के पैसिफिक होटल में 'हम महिला उत्तराखंड' कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जीवन के विविध क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को उनके अनुकरणीय साहस, धैर्य, प्रतिभा और शक्ति के लिए ‘शक्ति अवॉर्ड्स’ (Shakti Awards) से सम्मानित भी किया गया।

कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, डीजीपी अशोक कुमार, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ-साथ तमाम एंटरप्रिन्योर्स, राजनेता, डॉक्टर्स, एक्टर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स आदि शामिल रहे।

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। धामी का कहना था, ‘हमने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत की है, हमने अपने राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का भी संकल्प लिया है। हमने पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना पर काम किया है और हर गरीब परिवार को साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दे रहे हैं।’  

वहीं, रितु खंडूरी भूषण ने राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने माना कि एक महिला वक्ता की तुलना में पुरुष वक्ता को ज्यादा तवज्जो दी जाती है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पद की गरिमा बनी रहे। रितु भूषण का कहना था, ‘अगर मैं विधानसभा चलाना चाहती हूं तो अपने तरीके से चलाऊंगी, किसी अन्य के तरीके से नहीं।’

कॉन्क्लेव के दौरान जानी-मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने स्टारडम तक के अपने सफर के बारे में विस्तार से बताया। उनका कहना था कि हिंदी रंगमंच की स्थिति बहुत खराब थी और आप इससे अपना गुजारा नहीं कर सकते थे। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उनका कहना था कि एनएसडी जॉइन करने के बाद मुझे एक दिन के 600 रुपये मिलते थे।

इस मौके पर ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने इस पहल के बारे में विस्तार से बताया। उनका कहना था, ‘उत्तराखंड की इतनी सारी महिलाओं को इस तरह का मंच मिलते हुए देखना और पुरस्कृत करने के साथ ही नई पहचान देने का यह काफी अच्छा प्रयास है। 'हम महिलाएं' और 'वी वुमेन वांट' पहल विभिन्न राज्यों में जा रही है और महिला सशक्तिकरण के पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए नारी शक्ति के लिए उन्हें एक बेहतर और ईमानदार प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रही है।’

बता दें कि आईटीवी फाउंडेशन द्वारा 'हम महिलाएं' और 'वी वुमेन वांट' के तत्वावधान में शक्ति अवार्ड्स एक पहल है, जिसके तहत समाज में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अनुकरणीय उदाहरण पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। दिन भर चलने वाले इस कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण ‘इंडिया न्यूज’ और ‘इंडिया न्यूज’ (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड) चैनल्स पर किया गया। सप्ताह भर इसका रिपीट टेलिकास्ट किया जाएगा।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा पुष्कर सिंह धामी हम महिलाएं उत्तराखंड कॉन्क्लेव नारी शक्ति
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago