होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘The Hindu’ समूह ने जॉन जस्टिन को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी

‘The Hindu’ समूह ने जॉन जस्टिन को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी

पूर्व में भी वह इस समूह के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह Midday, Radio One, Fever FM और Ananda Vikatan जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

‘द हिंदू’, ‘बिजनेसलाइन’, ‘स्पोर्टस्टार’ और ‘फ्रंटलाइन’ जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों के पब्लिशर ‘द हिंदू’ समूह (THG) ने जॉन जस्टिन को अपना नया हेड ऑफ ब्रैंड मार्केटिंग नियुक्त किया है।

अपने इस भूमिका में जॉन जस्टिन ‘द हिंदू’ ग्रुप के ब्रैंड को सभी प्लेटफॉर्म्स पर और मज़बूत करने की दिशा में काम करेंगे। वह पाठकों और साझेदार ब्रैंड्स के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने, क्लाइंट्स और एजेंसियों के लिए B2B पहल को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय बिक्री रणनीतियों को समर्थन देने पर भी फोकस करेंगे, जिससे कंपनी की व्यवसायिक वृद्धि को गति मिलेगी। वह ‘द हिंदू’ समूह की मार्केटिंग हेड अपराजिता विश्वास को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन और मीडिया जगत के अनुभवी प्रोफेशनल जॉन को इस क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव है। पूर्व में भी वह इस समूह के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मिड-डे, रेडियो वन, फीवर एफएम और आनंद विकटन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है।

कंपनी के अनुसार, जॉन जस्टिन को प्रभावशाली ब्रैंड नैरेटिव और रेवेन्यू-फोकस्ड मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बनाने में महारत हासिल है। उन्होंने प्रिंट, रेडियो और डिजिटल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काफी अनुभव अर्जित किया है। वह रणनीतिक सोच और बदलते पाठक व्यवहार के अनुसार ब्रैंड कम्युनिकेशन को ढालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने संपादकीय, मार्केटिंग और क्लाइंट-सामना करने वाली भूमिकाओं में लगातार बेहतरीन परिणाम दिए हैं।

इस नियुक्ति के बारे में ‘द हिंदू’ ग्रुप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुरेश बालकृष्णा ने कहा, ‘जॉन क्रिएटिव सोच और कॉमर्शियल स्पष्टता का बेहतरीन मेल लेकर आते हैं—जो आज के तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में बेहद जरूरी है। ब्रैंड के उद्देश्य को व्यावसायिक परिणामों से जोड़ने की उनकी क्षमता हमारे लिए नए सहयोग और क्लाइंट एंगेजमेंट को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।’

वहीं, जॉन जस्टिन का कहना है, ‘ऐसे प्रतिष्ठित ब्रैंड के साथ दोबारा जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसने भारत के मीडिया परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं टीम के साथ मिलकर द हिंदू ग्रुप की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने और आज के दर्शकों से और अधिक गहराई से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं, साथ ही उन मूल्यों को बनाए रखूंगा जो इस ब्रैंड की पहचान हैं।’

इस बारे में ‘द हिंदू’ ग्रुप की मार्केटिंग हेड अपराजिता विश्वास ने कहा, ‘जॉन की परंपरागत मीडिया की गहरी समझ, रणनीतिक सोच और नेतृत्व शैली हमें अगली पीढ़ी के पाठकों से जोड़ने में मदद करेगी। उनकी नियुक्ति हमारे स्टोरीटेलिंग, ट्रस्ट और इनोवेशन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

17 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago