होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'Collective Newsroom' ने अमित जैन को सौंपी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की कमान

'Collective Newsroom' ने अमित जैन को सौंपी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की कमान

बता दें कि 'कलेक्टिव न्यूजरूम' पूरी तरह से भारत बेस्ड कंपनी है, जो बीबीसी की डिजिटल सेवाओं के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कंटेंट तैयार कर रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारत में ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ यानी कि 'बीबीसी' (BBC) के चार सीनियर एंप्लॉयीज द्वारा इसी साल अप्रैल में लॉन्च की गई नई और इंडिपेंडेंट कंपनी 'कलेक्टिव न्यूजरूम' (Collective Newsroom)  ने अमित जैन को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में अमित जैन 'कलेक्टिव न्यूजरूम' के नवगठित बोर्ड का नेतृत्व करेंगे।  

अमित जैन के पास भारतीय, एशियाई और यूरोपीय मार्केट की गहरी समझ के साथ वैश्विक कॉर्पोरेट का काफी व्यापक अनुभव है, जिनमें कंज्यूमर गुड्स, मीडिया और कम्युनिकेशन जैसे सेक्टर्स शामिल हैं।अमित जैन पूर्व में ‘L’Oreal India’ के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं और इस पद पर काम करने वाले वह पहले भारतीय थे। इस दौरान उन्होंने अपनी डिजिटल स्ट्रैटेजी के एकीकरण का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और ‘L’Oreal India’ के लिए लग्जरी व कॉस्मीस्यूटिकल्स मार्केट में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया। एग्जिक्यूटिव की भूमिका से हटने के बाद उन्होंने वर्ष 2023 में ‘Sanofi CHC India’ के अध्यक्ष सहित नॉन एग्जिक्यूटिव बोर्ड के पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

यही नहीं, वायकॉम (Viacom) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अमित जैन ने एशिया में इसके बिजनेस का नेतृत्व किया। जैन ने वायकॉम18 जॉइंट वेंचर का सह-निर्माण किया, जिसने भारत में कलर्स टेलीविजन चैनल लॉन्च किया। जैन ने कोका-कोला के साथ भी एक दशक से अधिक समय तक अपनी पारी खेली है, जहां उन्होंने भारत और एशिया भर में उनके कारोबार का नेतृत्व किया।

‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ में अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में अमित जैन का कहना है, ‘मुझे यह जिम्मेदारी लेते हुए काफी खुशी हो रही है। मैंने प्रभावशाली और ज्ञानवर्धक कंटेंट के उच्च मानकों को देखा है, जो कलेक्टिव न्यूजरूम भारत में बीबीसी के लिए तैयार कर रहा है। मैं चाहता हूं कि कलेक्टिव न्यूज़रूम अधिक नवीन व्यावसायिक अवसरों को विकसित करने के लिए अपनी मूल शक्तियों और विशेषज्ञता का उपयोग करे और इसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’

वहीं,अमित जैन का स्वागत करते हुए ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर रूपा झा का कहना है, ‘मीडिया सहित विभिन्न इंडस्ट्री में अमित का व्यापक अनुभव और उनका गतिशील दृष्टिकोण निश्चित रूप से कलेक्टिव न्यूजरूम को लीक से हटकर सोचने और हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’

बता दें कि 'कलेक्टिव न्यूजरूम' पूरी तरह से भारत बेस्ड कंपनी है, जो बीबीसी की डिजिटल सेवाओं के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कंटेंट तैयार कर रही है।


टैग्स बीबीसी रूपा झा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कलेक्टिव न्यूजरूम चेयर अमित जैन सीएनआर
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago