होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee समूह में इन दो इंडिपेंडेंट एडिशनल डायरेक्टर्स की नियुक्ति को मिली हरी झंडी
Zee समूह में इन दो इंडिपेंडेंट एडिशनल डायरेक्टर्स की नियुक्ति को मिली हरी झंडी
कंपनी के डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस को रैपिडक्यूब टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में स्थानांतरित किए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘जी समूह’ (Zee Group) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने साशा गुलु मीरचंदानी (Sasha Gulu Mirchandani) और विवेक मेलू (Vivek Melu) को एडिशनल डायरेक्टर्स के पद पर नियुक्त किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है। दोनों की नियुक्ति इंडिपेंडेंट डायरेक्टर कैटेगरी में की गई है। इनकी यह नियुक्ति 24 दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी।
इसके साथ ही बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट के माध्यम से कंपनी के डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस को ‘रैपिडक्यूब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ (Rapidcube Technologies Private Limited) में स्थानांतरित किए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है। कंपनी के डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस का मूल्य 637.7 मिलियन रुपये है।
टैग्स जी ग्रुप रैपिडक्यूब टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस