होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर यूं रही लक्ष्मी जी की विशेष कृपा

मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर यूं रही लक्ष्मी जी की विशेष कृपा

महामारी के बुरे दौर का सामना करते हुए लोगों को बेहतर कंटेंट देने वाले मीडिया और एंटरटेनमेंट (M&E) इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोविड-19 के दौरान तमाम उद्योग धंधों समेत मीडिया इंडस्ट्री पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा। हालांकि महामारी के इस बुरे दौर के बीच मीडिया और एंटरटेनमेंट (M&E) इंडस्ट्री ने हमें फ्रेश और ऑरिजिनल कंटेंट देने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मुश्किल दौर का सामना करते हुए अपने आप को बनाए रखने और लोगों को बेहतर कंटेंट देने वाले मीडिया और एंटरटेनमेंट (M&E) इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रही है।

(ऊपर दिए गए पारिश्रमिक को पूर्णांक में लिया गया है।)

मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनियों द्वारा दायर किए गए वित्तीय वर्ष 2021 (FY21) के आंकड़ों के अनुसार, दो बड़ी मीडिया कंपनियों के प्रमोटर भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले एग्जिक्यूटिव में शामिल हैं। एक बड़ी टीवी ब्रॉडकास्ट कंपनी के चेयरमैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर दोनों ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 74 करोड़ रुपए लिए। इसी तरह एक प्रमुख मीडिया कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने वार्षिक पारिश्रमिक के रूप में क्रमशः 51 करोड़ रुपए और 50 करोड़ रुपए कमाए।

सबसे ज्यादा सैलरी देने वालों में टीवी ब्रॉडकास्टिंग कंपनियां भी शामिल रहीं और इन्होंने अपने टॉप मैनेजमेंट को सैलरी के रूप में दो करोड़ रुपए से लेकर करीब 27 करोड़ रुपए तक का भुगतान किया। डाटा के अनुसार, दो प्रमुख ब्रॉडकास्ट कंपनियों के प्रमुखों को क्रमश: करीब 27 करोड़ और 19 करोड़ रुपए दिए गए। एक प्रमुख भारतीय कंपनी के एमडी और सीईओ ने बतौर वार्षिक पारिश्रमिक लगभग 13 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा एक प्रमुख न्यूज और एंटरटेनमेंट नेटवर्क के एमडी को वित्तीय वर्ष के दौरान सात करोड़ रुपए दिए गए। एक अन्य नेटवर्क के एमडी को दो करोड़ रुपए सालाना सैलरी दी गई।  

टीवी न्यूज कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों को वेतन-भत्तों के रूप में सालाना 54 लाख से 10 करोड़ रुपए मिले। एक प्रमुख न्यूज नेटवर्क के दो शीर्ष अधिकारियों ने वार्षिक पारिश्रमिक के रूप में क्रमश: नौ करोड़ और दस करोड़ रुपए लिए। इसी तरह से एक अन्य न्यूज नेटवर्क के एमडी और सीईओ ने वार्षिक रूप से साढ़े तीन करोड़ रुपए लिए। एक न्यूज ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के सीईओ ने 2.5 करोड़ रुपए सालाना पारिश्रमिक लिया, जबकि इसी कंपनी के सीईओ (क्रिएटिव बिजनेस) ने ढाई करोड़ रुपए सालाना वेतन-भत्ता लिया। एक टीवी न्यूज कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स ने वार्षिक पारिश्रमिक के रूप में क्रमश: लगभग 64 लाख और 54 लाख रुपए लिए।

प्रिंट मीडिया की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2012 (FY21) के दौरान सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में एक बड़ी कंपनी के चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर ने पांच करोड़ रुपए सालाना लिए। एक दूसरी मीडिया कंपनी के सीएमडी और सीईओ ने 2.5 करोड़ रुपए से ज्यादा सालाना पारिश्रमिक लिया। वहीं, एक प्रिंट मीडिया कंपनी के एमडी और डिप्टी एमडी ने सालाना रूप से क्रमश: 1.35 करोड़ और 90 लाख रुपए बतौर पारिश्रमिक लिए।   

दो सूचीबद्ध सिनेमा कंपनियों में एक कंपनी के सीएमडी और जॉइंट एमडी को क्रमशः छह करोड़ रुपए और चार करोड़ रुपए सालाना मिले। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी कंपनी के सीईओ के करीब एक करोड़ रुपए सालाना मिले। इन कंपनियों द्वारा नियामक संस्था को दिए गए वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, छोटी और मध्यम आकार की टीवी व फिल्म कंपनियों ने अपने टॉप एग्जिक्यूटिव्स को सालाना रूप से 30 लाख रुपए से छह करोड़ रुपए तक पारिश्रमिक का भुगतान किया। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा वेतन-भत्ते एक प्रमुख म्यूजिक और कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स को मिले। इस कंपनी के एमडी को सालाना छह करोड़ रुपए और सीएफओ को दो करोड़ रुपए दिए गए। 

 


टैग्स मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मीडिया इंडस्ट्री कंटेंट कोविड-19 मीडिया कंपनियों के प्रमोटर भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर वेतन एग्जिक्यूटिव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago