होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस की नई कार्यकारिणी गठित, शामिल हुए ये नाम
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस की नई कार्यकारिणी गठित, शामिल हुए ये नाम
‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा को गवर्निंग बॉडी में किया गया शामिल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ (AIM) ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया है। ‘AIM’ की वार्षिक आम सभा (AGM) में इन पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। इसके तहत ‘विक्तान’ (Vikatan) ग्रुप के एमडी बी श्रीनिवासन को प्रेजिडेंट चुना गया है। इससे पहले वह ‘AIM’ में वाइस प्रेजिडेंट की भूमिका निभा रहे थे। वह आर राजमोहन के स्थान पर यह पदभार संभालेंगे, जो नवंबर 2016 से प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘AIM’ में जनरल सेक्रेट्री की भूमिका निभा रहे ‘आउटलुक’ (Outlook) समूह के सीईओ इंद्रानिल रॉय को वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है। वहीं, ‘दिल्ली प्रेस’ (Delhi Press) के एग्जिक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ को जनरल सेक्रेट्री और ‘India Today’ (इंडिया टुडे) समूह के सीओओ मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। ‘CyberMedia’ (साइबर मीडिया) के सीएमडी प्रदीप गुप्ता निवर्तमान कोषाध्यक्ष हैं।
इस दौरान गवर्निंग बॉडी का चुनाव भी किया गया। ‘AIM’ की गवर्निंग बॉडी में डॉ. अनुराग बत्रा (exchange4media), अमित सेठ (Network 18 Publishing), दीपक लाम्बा (Worldwide Media), धवल गुप्ता (Cyber Media), होशांग बिलिमोरिया (Next Gen Publishing), महेश पेरि (Pathfinder Publishing), मानेक डावर (Spenta MulGmedia Pvt Ltd), मानक कोटक (Chitralekha Group) परेश नाथ (Delhi Press), प्रदीप गुप्ता (CyberMedia) और आर राजमोहन (Malayala Manorama) को शामिल किया गया है।
टैग्स विक्तान बी श्रीनिवासन प्रेजिडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस