होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी शो के कॉमेडियन को मिली देश की कमान, चुने गए राष्ट्रपति
टीवी शो के कॉमेडियन को मिली देश की कमान, चुने गए राष्ट्रपति
टीवी शो में बड़ा किरदार निभाने वाले कॉमेडियन की अब उसी पद पर ताजपोशी हो सकती है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
कॉमेडियन का किरदार निभाते-निभाते एक टीवी शो में गलती से राष्ट्रपति बन जाने वाले एक्टर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वे सचमुच में राष्ट्रपति चुने जा सकते हैं। हालांकि, शो का किरदार तो गलती से राष्ट्रपति चुना जाता है, लेकिन कॉमेडियन ने बाकायदा इसके लिए चुनाव लड़ा है और एग्जिट पोल के नतीजों में उन्हें जीत मिलती दिखाई दे रही है।
वोलोदीमीर यूक्रेन में लंबे वक्त तक चली एक व्यंग्यात्मक टीवी सीरीज 'सर्वेंट ऑफ द पीपल' में प्रमुख किरदार निभाने वाले एक्टर थे। इस टीवी सीरीज में उनका किरदार गलती से राष्ट्रपति बन जाता है। गलती से राष्ट्रपति बनने से पहले ज़ेलिंस्की का किरदार एक टीचर होता है और उसे राष्ट्रपति इसलिए चुन लिया जाता है, क्योंकि भ्रष्टाचार पर बनाया गया उसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। बाद में ज़ेलिंस्की ने यूक्रेन की एक राजनीतिक पार्टी जॉइन कर ली थी। हालांकि ज़ेलिंस्की के पास पहले से कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। इसके बावजूद पहले दौर के चुनाव में उन्हें 30 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे, जो उनके प्रतिद्वंद्वी पोरोशेंको को मिले 15.9 प्रतिशत वोटों के मुकाबले बिल्कुल दोगुने थे।
टैग्स राष्ट्रपति चुनाव कॉमेडी एग्जिट पोल यूक्रेन वोलोदीमीर ज़ेलिंस्की