होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने साधा गुजरात मॉडल पर निशाना
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने साधा गुजरात मॉडल पर निशाना
गुजरात में कोई वेलफेयर मॉडल नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वहां के मुख्यमंत्री थे, तब सिर्फ विकास दिखाकर निवेश लाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुजरात मॉडल की तुलना टेस्ट मैच से की। उन्होंने गुजरात मॉडल की तुलना टेस्ट मैच से की, जबकि तेलंगाना मॉडल को टी 20 बताया। उन्होंने कहा कि, गुजरात में कोई वेलफेयर मॉडल नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वहां के मुख्यमंत्री थे, तब सिर्फ विकास दिखाकर निवेश लाए थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे देश के अन्य राज्यों को निवेश दिलाने में मदद नहीं कर रहे हैं। रेड्डी ने कहा, मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वह पूरे देश में निवेश लाने की मदद नहीं कर रहे। जो भी भारत में निवेश के लिए आता है, उसे गुजरात जाने और वहां निवेश करने के लिए कहा जाता है।
जब सीएम रेवंत रेड्डी से पूछा गया कि उनका मॉडल कैसे अलग है, तो उन्होंने जवाब दिया, मेरा मॉडल विकास, वेलफेयर और गुड गवर्नेंस पर आधारित है। ये तीन हमारे कोर एरिया हैं। रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद देश के किसी भी शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को टक्कर देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 5 साल में हैदराबाद देश का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनने वाला है।
टैग्स