होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे के सामने कांग्रेस MP शशि थरूर ने कुछ इस तरह रखी 'मन की बात’
वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे के सामने कांग्रेस MP शशि थरूर ने कुछ इस तरह रखी 'मन की बात’
वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने ‘Talk to Bhupen’ कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर से तमाम पहलुओं पर बातचीत की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और पिछले दिनों ‘आंध्र प्रभा पब्लिकेशन’ (Andhra Prabha Publication) में बतौर ग्रुप एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के पद पर नई पारी शुरू करने वाले भूपेंद्र चौबे ने ‘Talk to Bhupen’ कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और राजस्थान में सियासती घमासान समेत तमाम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
अंग्रेजी न्यूज चैनल 'इंडिया अहेड' (India Ahead) पर अपने शो के दौरान हुई इस बातचीत में शशि थरूर का कहना था कि कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष (फुल टाइम प्रेजिडेंट) की जरूरत है। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बारे में शशि थरूर का कहना था कि पार्टी नेतृत्व ने मामले का समाधान कर लिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी पार्टी की भूमिका बखूबी निभा रही है और बीजेपी सरकार जिन बड़े मुद्दों पर फेल रही है, उसे कांग्रेस ने काफी जोर-शोर से उठाया है। इस बातचीत का वीडियो शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
My 20-min conversation with @bhupendrachaube in his new incarnation at @IndiaAheadNews, on @INCIndia, language chauvinism and more: https://t.co/9kq2ClFJ9y
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 14, 2020
टैग्स भूपेंद्र चौबे शशि थरूर इंडिया अहेड