होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'एनडीटीवी इंडिया' पर सैयद सुहेल के शो का ऐलान, इस तारीख से होगा प्रसारण
'एनडीटीवी इंडिया' पर सैयद सुहेल के शो का ऐलान, इस तारीख से होगा प्रसारण
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले सैयद सुहेल को मीडिया में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। मीडिया के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘जैन टीवी’ से की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और सीनियर न्यूज एंकर सैयद सुहेल ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ को अलविदा कहने के बाद ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की टीम में शामिल हो गए है। इस बीच उनके नए शो का ऐलान भी हो गया है। उनका शो 30 अगस्त से रोज रात 9 बजे प्रसारित होगा। उनके शो का नाम 'भारत की बात बताता हूं' रखा गया है।
आपका इंतजार खत्म ?
— Syed Suhail (@SyyedSuhail) August 27, 2025
30 अगस्त रात 8.50 पर @ndtvindia @rahulkanwal @RohitVEditor #ndtv #BharatKiBaatBatataHoon pic.twitter.com/iqIOPPAQxz
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले सैयद सुहेल को मीडिया में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। मीडिया के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘जैन टीवी’ से की थी।
इसके बाद वह ‘न्यूज 24’ (News 24) और ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के साथ बतौर सीनियर एडिटर और एंकर करीब साढ़े छह साल से जुड़े हुए थे और इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ के लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘ये भारत की बात है’ को भी उन्होंने होस्ट किया।
टैग्स