होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सर्वे में सामने आई पत्रकारों की सेक्स लाइफ से जुड़ी ये ‘सच्चाई’
सर्वे में सामने आई पत्रकारों की सेक्स लाइफ से जुड़ी ये ‘सच्चाई’
अच्छी सेक्स लाइफ के लिए साफ हवा, स्वच्छ भोजन और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ खेतीबाड़ी भी अच्छा विकल्प हो सकता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लंदन में पिछले दिनों हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि यदि आप अच्छी सेक्स लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं तो उसके लिए साफ हवा, स्वच्छ भोजन और अच्छे स्वास्थ्य के अलावा खेतीबाड़ी भी अच्छा विकल्प हो सकता है। सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि किसी अन्य प्रोफेशन से जुड़े लोगों की तुलना में किसान अपनी सेक्स लाइफ को ज्यादा बेहतर तरीके से एंजॉय करते हैं।
दूसरी ओर पत्रकारिता से जुड़े लोग इस मामले में सबसे पीछे हैं। इस सर्वे के अनुसार, अधिकांश पत्रकारों का कहना था कि वे महीने में सिर्फ एक बार सेक्स लाइफ को एंजॉय करते हैं। सर्वे में शामिल वकीलों ने भी अपनी बेडरूम लाइफ को ज्यादा बेहतर नहीं बताया, लेकिन वे इस लिस्ट में पत्रकारों से आगे हैं।
‘Mirror.co.uk’ की रिपोर्ट के अनुसार, लाइफ स्टाइल कंपनी ‘Lelo UK’ द्वारा 2000 महिला-पुरुषों के बीच कराए गए इस सर्वे में खुलासा हुआ कि किसानों ने सबसे ज्यादा सेक्स लाइफ को एंजॉय किया है। 33 प्रतिशत से ज्यादा किसानों ने दिन में कम से कम एक बार सेक्स लाइफ एंजॉय करने का दावा किया।
सबसे ज्यादा सेक्स लाइफ को एंजॉय करने वालों की लिस्ट में जहां किसान सबसे आगे थे, वहीं 21 प्रतिशत आर्किटेक्ट और 17 प्रतिशत हेयर ड्रेसर्स ने भी रोजाना सेक्स लाइफ एंजॉय करने का दावा किया। पत्रकारों की बात करें तो उन्होंने सबसे कम सेक्स लाइफ एंजॉय करने की बात कही।
‘Lelo UK’ से जुड़ीं एक्सपर्ट केट मोयले (Kate Moyle) का कहना है, ‘हमारी नौकरी किस तरह की है और काम करने के घंटे कैसे हैं, कार्यस्थल का माहौल कैसा है, इसका प्रभाव न सिर्फ हमारी सेक्स लाइफ बल्कि हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। हमारी दिनचर्या कैसी है, इसका प्रभाव भी हमारी फिटनेस और एनर्जी पर पड़ता है।’
टैग्स पत्रकार सर्वे किसान सेक्स लाइफ सेक्स सर्वे केट मोयले