होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘BBC News’ में सुरंजना तिवारी का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘BBC News’ में सुरंजना तिवारी का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
सुरंजना तिवारी करीब एक दशक से ‘बीबीसी न्यूज’ से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिजनेस, पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
‘बीबीसी न्यूज’ (BBC News) ने सुरंजना तिवारी को प्रमोशन का तोहफा देते हुए एशिया बिजनेस करेस्पॉन्डेंट की जिम्मेदारी सौंपी है। चैनल ने यह जानकारी अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से शेयर की है।
इस पोस्ट के अनुसार, सुरंजना तिवारी करीब एक दशक से ‘बीबीसी न्यूज’ से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिजनेस, पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है।
अपनी नई भूमिका में वह पूरे एशिया क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को कवर करेंगी।
इससे पहले सुरंजना तिवारी ‘अल जजीरा’ (Al Jazeera) अंग्रेजी और ‘थॉमसन रॉयटर्स’ (Thomson Reuters) जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों में भी काम काम कर चुकी हैं। उन्हें एशियाई मार्केट्स और क्षेत्रीय मामलों की गहरी समझ है।
टैग्स