होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला संपादक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ये कदम

महिला संपादक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ये कदम

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि पांच न्यायाधीशों वाली बेंच अनुच्छेद 370 हटाए जाने से संबंधित सभी याचिकाओं की सुनवाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में करेगी

पंकज शर्मा 6 years ago

जम्मू-कश्मीर में मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने का आरोप लगाते हुए यहां से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबार ‘कश्मीर टाइम्स’ की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केँद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सुप्रीम कोर्ट ने सात दिन के अंदर केंद्र सरकार से पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

बता दें कि अपनी इस याचिका में भसीन का कहना था कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद संचार के साधन ठप होने से कश्मीर और जम्मू के कुछ जिले सूचनाओं से पूरी तरह कटे हुए हैं। संचार माध्यम ठप होने और पत्रकारों की आवाजाही पर पाबंदी की वजह से मीडिया के प्रकाशन-प्रसारण पर असर पड़ा है। इस याचिका में उन्होंने राज्य में मोबाइल इंटरनेट और टेलीफोन सेवा सहित संचार के सभी माध्यमों को बहाल किए जाने की मांग की थी, ताकि मीडिया सही से अपना कामकाज शुरू कर पाए।

पढ़ें: मीडिया से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिला संपादक

भसीन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा है कि पांच न्यायाधीशों वाली बेंच अनुच्छेद 370 हटाए जाने से संबंधित सभी याचिकाओं की सुनवाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में करेगी। इसके अलावा कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किए जाने की केंद्र सरकार की याचिका भी खारिज कर दी है।

कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की वैधता पर सवाल उठाने वाली कुछ याचिकाओं को भी सुप्रीम कोर्ट ने सुना। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया है।

टैग्स सुप्रीम कोर्ट एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर आर्टिकल 370 कश्मीर टाइम्स अनुराधा भसीन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है