होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुप्रीम कोर्ट ने Zee-आदित्य बिड़ला विवाद में दिल्ली HC के फैसले का किया समर्थन

सुप्रीम कोर्ट ने Zee-आदित्य बिड़ला विवाद में दिल्ली HC के फैसले का किया समर्थन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के सिटी नेटवर्क और आदित्य बिड़ला फाइनेंस के बीच 150 करोड़ रुपये के ऋण विवाद की मध्यस्थता को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी-सोनी विलय को लेकर अभी भी अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। वहीं इस बीच जी (Zee) को कथित तौर पर एक और झटका तब लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के सिटी नेटवर्क और आदित्य बिड़ला फाइनेंस के बीच 150 करोड़ रुपये के ऋण विवाद की मध्यस्थता को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा, जिसमें विवाद को मध्यस्थता के लिए भेजने को कहा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि विवाद से जुड़े लोगों को अपनी दलीलें दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त मध्यस्थ (arbitrator) के सामने रखनी चाहिए। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सिटी नेटवर्क को मध्यस्थता कार्यवाही में पार्टियों की श्रेणी से हटा दिया क्योंकि यह कंपनी पहले ही दिवालिया हो चुका है। 

मार्च 2023 में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एलएन राव को एकमात्र मध्यस्थ नियुक्त किया था।

विवाद की जड़ 150 करोड़ रुपये का डिफॉल्ट लोन है, जो 2017 में  एक क्रेडिट अरेंजमेंट लेटर के तहत सिटी नेटवर्क्स को दिया गया था, जिसमें जी गारंटर था। कथित तौर पर समझौते के तहत, ब्याज दर को 16% से घटाकर 13% प्रति वर्ष कर दिया गया था, इस शर्त के आधार पर कि बकाया लोन 2018 से पहले 75 करोड़ रुपये तक कम हो जाएगा  

आदित्य बिड़ला फाइनेंस का आरोप है कि सिटी टर्म लोन का समय से पहले भुगतान करने में विफल रही और सहमति के अनुसार बकाया राशि को कम करने में भी विफल रही। इसने आगे तर्क दिया कि चूंकि सिटी, जी और उनके मूल एस्सेल समूह की एक ही आर्थिक पहचान थी, इसलिए उन सभी को मध्यस्थता के लिए भेजा जाना चाहिए।

वहीं, जी और एस्सेल ने इस आधार पर इसका विरोध किया कि उन्होंने समझौते में मध्यस्थता खंड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हालांकि जी के दावों को दिल्ली हाई कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि असाधारण मामलों में गैर-हस्ताक्षरकर्ता या तीसरे पक्ष को भी उनकी पूर्व सहमति के बिना मध्यस्थता के अधीन किया जा सकता है। 

 


टैग्स सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट एस्सेल ग्रुप सिटी नेटवर्क जी-आदित्य बिड़ला विवाद आदित्य बिड़ला फाइनेंस
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

57 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

57 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago