होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee Music Company’ के नए बिजनेस हेड बने सुजल पारेख: रिपोर्ट
‘Zee Music Company’ के नए बिजनेस हेड बने सुजल पारेख: रिपोर्ट
सुजल पारेख ने इससे पहले वार्नर म्यूजिक ग्रुप में लगभग पांच साल बिताए, जहां उन्होंने भारत और SAARC क्षेत्र के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘जी म्यूजिक कंपनी’ (Zee Music Company) में एक अहम बदलाव की खबर है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, सुजल पारेख को कंपनी का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।
म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, विशेषकर फाइनेंशियल लीडरशिप, मर्जर्स एंड एक्विजिशन और स्ट्रैटेजिक ग्रोथ जैसे क्षेत्रों में सुजल पारेख को काफी अनुभव है।
सुजल पारेख ने इससे पहले वार्नर म्यूजिक ग्रुप में लगभग पांच साल बिताए, जहां बतौर जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) उन्होंने भारत और SAARC क्षेत्र के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाली।
अपने अब तक के करियर में पारेख ने ‘Bigtree Entertainment Pvt. Ltd.’ और ‘ArjoHuntleigh Healthcare India Pvt. Ltd.’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं।
टैग्स