होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुभाष चंद्रा ने DishTV में परिवार के शेयर वापस खरीदने में दिखाई दिलचस्पी: रिपोर्ट्स

सुभाष चंद्रा ने DishTV में परिवार के शेयर वापस खरीदने में दिखाई दिलचस्पी: रिपोर्ट्स

सुभाष चंद्रा ने कथित तौर पर अन्य संपत्तियां खरीदने का प्रस्ताव भी रखा है, जिसमें ‘जी लर्न’ के शेयर और सेंट्रल दिल्ली में एक बंगला शामिल है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एस्सेल’ (Essel) समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ‘डिश टीवी’ (Dish TV) में अपने परिवार के शेयर वापस खरीदने के लिए ‘जेसी फ्लॉवर्स’ एआरसी’ (JC Flowers Asset Reconstruction Co) से बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की खबरें सामने आई हैं।  

इन खबरों की मानें तो सुभाष चंद्रा ने अन्य संपत्तियों को खरीदने का भी प्रस्ताव रखा है, जिसमें ‘जी लर्न’ (Zee Learn) के शेयर और सेंट्रल दिल्ली में एक बंगला शामिल है।

‘एस्सेल’ ग्रुप के चेयरमैन ने कथित तौर पर इन संपत्तियों के लिए ‘जेसी फ्लॉवर्स’ एआरसी’ को 1500 करोड़ रुपये का भुगतान करने का प्रस्ताव दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में ‘जेसी फ्लॉवर्स’ द्वारा इस मामले का मूल्यांकन किया जा रहा है।

मामले से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सुभाष चंद्रा 1500 करोड़ रुपये कैसे जुटाएंगे, क्योंकि ऐसे कई लेनदार हैं, जिनका एस्सेल ग्रुप ने बकाया नहीं चुकाया है और वे आपत्ति उठा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिश टीवी में गोयनका परिवार की हिस्सेदारी 4.04 प्रतिशत है और यदि यह लेनदेन पूरा होता है तो इस परिवार की यह हिस्सेदारी बढ़कर 28.2 प्रतिशत हो सकती है।

टैग्स सुभाष चंद्रा डिश टीवी जेसी फ्लॉवर्स’ एआरसी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है