होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ में इस बड़े पद से शुभजीत सेनगुप्ता ने दिया इस्तीफा
‘Times Network’ में इस बड़े पद से शुभजीत सेनगुप्ता ने दिया इस्तीफा
समाचार4मीडिया से बातचीत में शुभजीत सेनगुप्ता ने खुद इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा उन्होंने लिंक्डइन पर भी यह जानकारी शेयर की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे शुभजीत सेनगुप्ता ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में शुभजीत सेनगुप्ता ने खुद इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा उन्होंने लिंक्डइन पर भी यह जानकारी शेयर की है।
अपनी नई पारी के बारे में शुभजीत सेनगुप्ता का कहना था कि वह अभी इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं, जल्द ही वह कहीं जॉइन कर फिर अपडेट देंगे।
बता दें कि शुभजीत सेनगुप्ता ने नवंबर 2021 में टाइम्स नेटवर्क में ग्रुप लीड (Digital Videos & Social Media) के पद पर जॉइन किया था। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
टाइम्स नेटवर्क से पहले शुभजीत सेनगुप्ता लंबे समय तक ‘नेटवर्क18’ (Network18) में तमाम प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से शुभजीत सेनगुप्ता को नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा शुभजीत सेनगुप्ता रिजाइन