होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कमाई-खर्चों के मामले में स्टार इंडिया के लिए कैसा रहा ये साल, जानें यहां

कमाई-खर्चों के मामले में स्टार इंडिया के लिए कैसा रहा ये साल, जानें यहां

31 मार्च 2019 को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 500 करोड़ रुपए से अधिक है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Star India Private Limited) ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के वित्तीय आंकड़े घोषित कर दिए हैं। इन वित्तीय आंकड़ों के आधार पर बिजनेस इंटेलीजेंस फर्म ‘टोफलर’ (Tofler) ने बताया है कि इस ब्रॉडकास्टर ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपने कुल रेवेन्यू में 30 फीसदी की छलांग लगाते हुए पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 11,956 करोड़ रुपए दर्ज किए हैं। वित्त वर्ष 2018 में इसका रेवेन्यू 9199 करोड़ रुपए रहा।

वहीं, कंपनी ने इसी वित्तीय वर्ष के दौरान 636 करोड़ रुपए का घाटा भी दर्ज किया है और इसके खर्चे 12930 करोड़ रुपए तक पहुंच गए हैं। ‘टोफलर’ द्वारा उपलब्ध कराए गए इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 31 मार्च 2019 को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 500 करोड़ रुपए से अधिक है। पिछले साल के मुकाबले इसके ‘Earnings before interest, tax, depreciation and amortization’ (EBITDA) में 150.83 प्रतिशत की कमी आई है।

इसी अवधि में इसके कुल मूल्य में 11.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2018 की बात करें तो ‘स्टार इंडिया’ का अकेले का प्रॉफिट टैक्स के बाद 44 प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन इसके रेवेन्यू में 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2017 में 1155 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2018 में कंपनी का कुल प्रॉफिट घटकर 642 करोड़ रुपए रह गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले हफ्ते ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) ने वित्तीय वर्ष 2019 के लिए अपना ऑपरेटिंग रेवेन्यू 1112.70 करोड़ रुपए बताया था। ‘स्टार’ की होल्डिंग कंपनी ‘नोवी डिजिटल एंटरटेनमेंट्स’ (Novi Digital Entertainments) के लिए पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इसमें 95 प्रतिशत का उछाल आया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स स्टार इंडिया हॉट स्टार टोफलर वित्तीय आंकड़े नोवी डिजिटल एंटरटेनमेंट्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है