होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर स्टार इंडिया ने नियुक्त किए डिवीजन हेड्स

रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर स्टार इंडिया ने नियुक्त किए डिवीजन हेड्स

पीयूष गोयल, अमित शाह, अजीत वर्गीज, ईशान चटर्जी, आलोक जैन, कृष्णन कुट्टी और सुमंता बोस को प्रमुख पोर्टफोलियो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Viacom18) और वॉल्ट डिज़्नी कंपनी (Disney) का बहुप्रतीक्षित जॉइंट वेंचर अस्तित्व में आ चुका है। Viacom18 के मीडिया और JioCinema के व्यवसायों का स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में विलय 14 नवंबर से प्रभावी हो गया है।  कंपनियों ने घोषणा की है कि इस विलय को NCLT मुंबई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) और अन्य नियामक निकायों से मंजूरी मिल चुकी है। इस विलय के बाद बनने वाले नए स्टार इंडिया का नेतृत्व तीन सीईओ करेंगे। इनमें केविन वज एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स की कमान संभालेंगे, किरण मणि पूरे डिजिटल का नेतृत्व करेंगे और संजोग गुप्ता स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन का संचालन करेंगे।

इस बीच, स्टार इंडिया ने विलय के बाद अपने डिवीजन हेड्स की भी घोषणा कर दी है। नए ढांचे के अनुसार, पीयूष गोयल टीवी डिस्ट्रीब्यूशन के प्रमुख होंगे। सुमित ग्रोवर केबल, डीटीएच और ग्रोथ का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, अमित शाह लीनियर टीवी डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी के साथ स्पोर्ट्स स्ट्रेटजी टीम के साथ साझेदारी करेंगे। बिंदु नायर को डिस्ट्रीब्यूशन मार्केटिंग का कार्यभार सौंपा गया है।

अजीत वर्गीज रेवेन्यू, एंटरटेनमेंट और इंटरनेशनल के हेड होंगे। उनके नेतृत्व में महेश शेट्टी LCS क्लाइंट एंगेजमेंट और क्रॉस-स्क्रीन लीवरेज का कार्यभार संभालेंगे, जबकि ध्रुव धवन डिजिटल ग्रोथ को मिड-टियर/उभरते क्लाइंट्स के लिए क्षेत्रीय फोकस के साथ देखेंगे। उनके साथ शुभ्रा सेठी, किंगशुक मित्रा और सुधीर नागपाल भी टीम में शामिल होंगे। ईशान चटर्जी स्पोर्ट्स, SMB और क्रिएटर बिजनेस के प्रमुख होंगे। उनकी टीम में अनूप गोविंदन, अरुप बंसल, सुनील पसरीचा, राधे श्याम अडिदम, कनिष्क खन्ना और सौरभ मिश्रा होंगे।

अलोक जैन एंटरटेनमेंट क्लस्टर (कलर्स, डिजिटल हिंदी, मूवीज और स्टूडियोज) के हेड होंगे। उनके साथ विवेक श्रीवास्तव, अर्नब दास, रोहन लावसी, अनु सिका, अंशुल ऐलवाड़ी, अजीत अंधारे, शीतल अय्यर और प्राची सहाय भी सपोर्ट करेंगे। वहीं, कृष्णन कुट्टी साउथ एंटरटेनमेंट क्लस्टर के हेड होंगे। उनकी टीम में सुष्मा राजेश, बालाचंद्रन आर, राघव वैद्युला, किशन कुमार, हिमाबिंदु चिट्टा और प्राची मोहपात्रा शामिल हैं।

सुमंता बोस स्टार प्लस और भारतीय, बंगाली, मराठी और गुजराती भाषाओं के एंटरटेनमेंट क्लस्टर के हेड होंगे। उनके साथ दीपक छाबड़िया, हर्ष सेठ, कौस्तुवी घोष, विवेक मोदी, विपुल नागर, सतीश राजवाड़े, प्रतीक परमिमी और अर्नब देब शामिल होंगे।

इस संयुक्त उद्यम की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी और उदय शंकर वाइस चेयरपर्सन के रूप में रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस जॉइंट वेंचर का नेतृत्व तीन सीईओ करेंगे। इनमें केविन वज एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स की कमान संभालेंगे, किरण मणि पूरे डिजिटल का नेतृत्व करेंगे और संजोग गुप्ता स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन का संचालन करेंगे।

‘स्टार’ और ‘कलर्स’ के टीवी प्लेटफॉर्म्स व ‘जियोसिनेमा’ और ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सम्मिलित रूप से यह जॉइंट वेंचर भारतीय व वैश्विक दर्शकों को एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स का व्यापक कंटेंट उपलब्ध कराएगा।

रिलायंस और डिज्नी की साझेदारी से बना यह जॉइंट वेंचर भारतीय दर्शकों को डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण के साथ सस्ती कीमतों पर उत्कृष्ट कंटेंट प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। इसके साथ ही यह जॉइंट वेंचर भारत की सबसे बड़ी मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक होगी, जिसका 2024 के वित्तीय वर्ष में सम्मिलित राजस्व 26,000 करोड़ रुपये (3.1 बिलियन यूएस डॉलर) तक रहा है। जॉइंट वेंचर के पास 100 से अधिक टीवी चैनल्स और 50 मिलियन से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं।


टैग्स वायकॉम18 पीयूष गोयल स्टार इंडिया नेटवर्क आलोक जैन रिलायंस डिज्नी मर्जर ध्रुव धवन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago