होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल को बाय बोल स्टार इंडिया से जुड़े नितिन बवनकुले, मिली बड़ी जिम्मेदारी
गूगल को बाय बोल स्टार इंडिया से जुड़े नितिन बवनकुले, मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व में कई बड़ी कंपनियों में निभा चुके हैं भूमिका, ‘स्टार’ और ‘डिज्नी इंडिया’ के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘स्टार इंडिया’ (Star India) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि नितिन बवनकुले ने यहां पर हेड (एड सेल्स) के तौर पर जॉइन किया है। वह एक अक्टूबर से यहां अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। वह ‘स्टार’ और ‘डिज्नी इंडिया’ के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि बवनकुले ‘गूगल क्लाउड इंडिया’ (Google Cloud India) से यहां आए हैं, जहां पर वे कंट्री डायरेक्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गूगल से वह आठ साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। बवनकुले ‘स्टार इंडिया’ में अमित चोपड़ा की जगह लेंगे, जिन्होंने इसी साल मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
बवनकुले को सेल्स और डिजिटल के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘डेल’, ‘मोटोरोला’, ‘व्हर्लपूल इंडिया’ और ‘गोदरेज जी अप्लायंसेज’ जैसे संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। बवनकुले ने विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए की पढ़ाई भी की है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स स्टार इंडिया अमित चोपड़ा नितिन बवनकुले गूगल क्लाउड