होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर Phantom Films से जुड़ीं सृष्टि बहल आर्या

इस बड़े पद पर Phantom Films से जुड़ीं सृष्टि बहल आर्या

इससे पहले वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की डायरेक्टर (International Original Films) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ओटीटी कंपनी ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) को पिछले साल अलविदा कहने के बाद सृष्टि बहल आर्या (Srishti Behl Arya) ने अपनी नई पारी शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अब भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘फैंटम फिल्म्स‘ (Phantom Films) में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) जॉइन किया है।

बता दें कि इससे पहले सृष्टि बहल आर्या ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की डायरेक्टर (International Original Films) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां करीब तीन साल की पारी खेलने के बाद उन्होंने पिछले साल मई में इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से इस्तीफा दे दिया था।

‘नेटफ्लिक्स‘ में सृष्टि के कार्यकाल में जिन भारतीय फिल्मों को देश-विदेश में देखा और सराहा गया, उनमें ‘एके वर्सेज एके’, ‘बुलबुल’, ‘सीरियस मेन’, ‘पावा कदाईगल’ और ‘पिट्टा कथालु’ शामिल हैं। सृष्टि बहल ने मई 2018 में ‘नेटफ्लिक्स‘ जॉइन किया था। इससे पहले वह भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में एक इंडिपेंडेंट प्रड्यूसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

वहीं, ‘फैंटम फिल्म्स’ की बात करें तो फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल, मधु मंटेना और विक्रमादित्य मोटवानी ने वर्ष 2012 में इसकी स्थापना की थी। यह एक जॉइंट वेंचर था, जिसमें मधु-कश्यप, मोटवानी और बहल की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी, जबकि रिलायंस एंटरटेनमेंट की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

वर्ष 2018 में कश्यप, बहल और मोटवानी ‘फैंटम फिल्म्स’ से अलग हो गए थे। मधु मंटेना और शीतल तलवार ने इस प्रॉडक्शन कंपनी में उनके शेयर खरीद लिए थे और रिलायंस एंटरटेनमेंट के अलावा वे इसमें बराबर के शेयरहोल्डर हो गए थे। बता दें कि ‘फैंटम फिल्म्स’ ने तमाम बॉलिवुड फिल्मों जैसे- ‘क्वीन’, ‘मसान’, ‘लुटेरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ का निर्माण किया है।

टैग्स नेटफ्लिक्स सृष्टि बहल आर्या फैंटम फिल्म्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

19 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है