होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Internet’ में श्रीराम हेब्बार का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘Times Internet’ में श्रीराम हेब्बार का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘टाइम्स इंटरनेट’ से पहले श्रीराम हेब्बार ‘Confidential’ छह साल से ज्यादा समय से ‘Confidential’ के साथ जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) ने श्रीराम हेब्बार को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें ग्रुप बिजनेस हेड की जिम्मेदारी सौंपी है। हेब्बार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ पर खुद यह जानकारी शेयर की है।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में हेब्बार ने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने टाइम्स इंटरनेट में ग्रुप बिजनेस हेड के रूप में नई भूमिका संभाली है। अब तक के अनुभवों, भरोसे और उन लोगों के प्रति आभारी हूं जो इस शानदार सफर का हिस्सा रहे हैं। आने वाले समय के लिए उत्साहित हूं।’
हेब्बार ने जुलाई 2024 में ‘टाइम्स इंटरनेट’ से बतौर बिजनेस हेड (न्यूजपॉइंट) जॉइन किया था। इसके बाद से वह संस्थान में विभिन्न लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने 1996 में टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के बेंगलुरु ऑपरेशंस की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।
अपने करियर में हेब्बार ने ‘Sesa Seat Information Systems Ltd.’, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ ग्रुप और ‘Indiainfo.com’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। ‘टाइम्स इंटरनेट’ से जुड़ने से पहले उन्होंने करीब छह साल ‘Confidential’ और 13 साल से अधिक समय तक ‘Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.’ में भी सेवाएं दी हैं।
टैग्स