होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क ने किया बोर्ड में बड़े बदलावों का ऐलान
श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क ने किया बोर्ड में बड़े बदलावों का ऐलान
श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड ने हाल ही में हुए अपनी बोर्ड मीटिंग में कई अहम नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
Vikas Saxena 4 months ago
श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड ने हाल ही में हुए अपनी बोर्ड मीटिंग में कई अहम नियुक्तियों को मंजूरी दी है। कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की बैठक 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई, जिसमें नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर कुल पांच नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। ये नियुक्तियां नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होंगी। कंपनी ने इन नियुक्तियों की जानकारी स्टॉक मार्केट को दे दी है।
श्रीवत्सव सुंकारा (Srivatsava Sunkara)
कंपनी ने श्रीवत्सव सुंकारा को 10 अक्टूबर 2025 से पांच वर्ष की अवधि के लिए एग्जिक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। श्रीवत्सव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। उन्होंने संगठनात्मक संचालन को अधिक कुशल और नवोन्मेषी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फिलहाल वर्तमान में वे किसी भी अन्य कंपनी में निदेशक पर नहीं हैं और सेबी या किसी अन्य प्राधिकरण द्वारा निदेशक पद धारण करने से प्रतिबंधित नहीं हैं।
किरण कुमार इनामपुड़ी (Kiran Kumar Inampudi)
किरण कुमार इनामपुड़ी को एग्जिक्यूटिव (नॉन-इंडिपेंडेंट) डायरेक्टर और चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त किया गया है। 27 से अधिक वर्षों के करियर में उन्होंने टेलीकॉम, ब्रॉडकास्टिंग, इंटरएक्टिव टीवी, स्मार्ट कार्ड सिस्टम, फिनटेक और स्पेसटेक जैसे क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए जो प्रतिदिन 12 करोड़ से अधिक लेनदेन संभालते हैं और 35 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देते हैं। वर्तमान में वे सैटेलाइट-आधारित डेटा राउटर्स, ब्लॉकचेन नोड राउटिंग और रीयल-टाइम फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में इनोवेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।
वे दो अन्य निजी कंपनियों—WiFi Networks Pvt Ltd और Mobiwalkers Digital Media Pvt Ltd में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
रामावत सुरेश (Ramavath Suresh)
रामावत सुरेश को कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में हार्लीज ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं और चैतन्य भारती इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक में डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। उनके पास कॉर्पोरेट मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है और वे कई संस्थानों जैसे Tribal Mantra India Pvt Ltd, Ignite Tribal Foundation, और ISTTM Business School Pvt Ltd के निदेशक मंडल में शामिल हैं।
शरथ कुमार रेखापल्ली नागा (Sharath Kumar Rekhapalli Naga)
शरथ कुमार रेखापल्ली नागा को भी नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। वे दो दशक से अधिक अनुभव वाले एक अनुभवी लीडरशिप और एग्जिक्यूटिव कोच हैं।
उन्होंने वैश्विक वित्तीय संस्थानों जैसे ABN AMRO, Barclays Capital, Nomura और Tower Research Capital India के साथ कार्य किया है। IIT खड़गपुर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक शरथ वर्तमान में 5-Swans नामक ट्रेडिंग और कंसल्टिंग फर्म के को-फाउंडर और CEO हैं। वे फिलहाल Blitz Fintech Pvt Ltd में निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं।
श्रीपाल रेड्डी मोलुगु (Sripal Reddy Molugu)
श्रीपाल रेड्डी मोलुगु को नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में एनरगॉन ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं और IIT खड़गपुर से 1998 में बी.टेक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
इन नियुक्तियों से कंपनी के प्रबंधन और तकनीकी नेतृत्व में नई ऊर्जा और रणनीतिक दृष्टि के आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, कंपनी ने भी माना है कि इन नई नियुक्तियों से कंपनी के प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और आगामी रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता मिलेगी।
टैग्स