होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY को मिली नई HR हेड
SONY को मिली नई HR हेड
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क’ (SPN), इंडिया ने नई चीफ एचआर ऑफिसर (CHRO) की नियुक्ति की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सोनी वाधवा को विभिन्न कंपनियों और देशों में एचआर के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1996 में अपने करियर की शुरुआत ‘टाटा यूनिसिस’ (Tata Unisys) के साथ बतौर फाइनेंसियल एनॉलिस्ट शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जीई’ (GE) और ‘अमेरिकन एक्सप्रेस’ (American Express) जैसी कंपनियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मनु वाधवा कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII)- नेशनल लीडरशिप और एचआर कमेटी की सदस्य हैं। इसके अलावा वह सोसायटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (SHRM) – एशिया पैसिफिक एडवाइजरी बोर्ड, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड और ‘जांबे थिंक टैंक फोरम’ (Jombay Think Tank Forum) से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पुणे के ‘सिंबॉयसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट’ (SCMHRD) से मास्टर्स की डिग्री ली है।
इस बारे में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एनपी सिंह का कहना है, ‘नेटवर्क को एक आकर्षक और सशक्त कार्यस्थल के रूप में निर्मित करने का हमारा निरंतर प्रयास जारी है। नेटवर्क की लीडरशिप में शामिल मनु इस उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वह एचआर से जुड़े कामों का नेतृत्व करेंगी और मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हम अपने यहां ऐसा कल्चर बनाने का काम जारी रखेंगे, जो प्रतिभाओं को निश्चित रूप से आकर्षित करेगा और उन्हें हमसे जोड़े रखेगा।’
टैग्स एनपी सिंह मनु वाधवा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया