होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रोहित सरदाना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, लगाए जा रहे हैं ये कयास

रोहित सरदाना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, लगाए जा रहे हैं ये कयास

कोरोना से अभी तक मीडिया इंडस्ट्री पूरी तरह से उबरी नहीं है कि इसमें तमाम उथल-पुथल नजर आनी शुरू हो गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना से अभी तक मीडिया इंडस्ट्री पूरी तरह से उबरी नहीं है कि इसमें तमाम उथल-पुथल नजर आनी शुरू हो गई है। दरअसल, इन दिनों वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के तेजतर्रार एंकर्स में शुमार रोहित सरदाना के इस्तीफे की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मीडिया के अंदरखाने से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोहित सरदाना ने कंपनी प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्हें कुछ चैनल्स से ऑफर भी हैं, लेकिन अभी बात कहीं फाइनल नहीं हुई है।

हालांकि, समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सरदाना ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ष 2017 में ‘आजतक’ के साथ अपनी पारी शुरू करने वाले सरदाना क्या पूर्व की तरह यहां अपना काम करना जारी रखेंगे या फिर किसी दूसरे चैनल के साथ नई पारी शुरू करेंगे। रोहित सरदाना का अगला कदम क्या होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह ने ‘रिपब्लिक भारत’ को अलविदा कह दिया है, वहीं निखिल दुबे ‘एबीपी न्यूज’ को अलविदा कहकर ‘जी न्यूज’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले सरदाना ने अपनी माध्यमिक शिक्षा यहां के गीता निकेतन आवसीय विद्यालय से की। सरदाना मनोविज्ञान में स्नातक हैं और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मासकॉम में पोस्ट ग्रेजुएट (परास्नातक) हैं। न्यूज एंकर होने के साथ-साथ वे एक स्तंभकार भी हैं। देश के चर्चित मुद्दों पर डिबेट शो के साथ-साथ वे उन पर अपनी कलम भी लगातार चलाते रहते हैं।

मार्च 2002 से जुलाई 2003 तक  सरदाना ने एक ट्रेनी कॉपी एडिटर के रूप में ईटीवी के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। ट्रेनी कॉपी एडिटर के तौर पर सरदाना ने एंकरिंग, कापी राइटिंग, एडिटिंग, प्रॉडक्शन और पोस्ट-प्रॉडक्शन वर्क की बारिकियों को सीखा। साल 2003 से 2004 तक वे ‘सहारा समय’ में असिसटेंट प्रड्यूसर के तौर रहे, लेकिन 2004 में वे जी न्यूज में आ गए और खुद को एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर के रूप में स्थापित किया। ‘ईटीवी’, ‘सहारा समय’ और ‘जी न्यूज’ के अतिरिक्त सरदाना ने ‘आकाशवाणी’ के लिए भी काम किया है। करियर के शुरुआत में उन्होंने कई अखबारों के लिए लेख भी लिखे।

हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी के अतिरिक्त वे गुजराती भी जानते हैं। पत्रकारिता में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें बेस्ट न्यूज एंकर अवॉर्ड, माधव ज्योति सम्मान, सैनसुई बेस्ट न्यूज प्रोग्राम अवॉर्ड समेत कई पुरुस्कारों से नवाजा गया है।


टैग्स आजतक रोहित सरदाना
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

22 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago